Agra News:आगरा: पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने किया हाईटेक चौकी पृथ्वीनाथ का उद्घाटन, आधुनिक सुविधाओं से लैस

IMG-20260131-WA0970
Share News

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

आगरा: पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने किया हाईटेक चौकी पृथ्वीनाथ का उद्घाटन, आधुनिक सुविधाओं से लैस
शाहगंज क्षेत्र में नवीनीकृत पुलिस चौकी से मजबूत होगी कानून व्यवस्था और नागरिक सुरक्षा

आगरा कमिश्नरेट क्षेत्र में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने शाहगंज क्षेत्र स्थित नवीनीकृत चौकी पृथ्वीनाथ का भव्य उद्घाटन किया। यह चौकी अब आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हाईटेक पुलिस चौकी के रूप में कार्य करेगी।

IMG 20260131 WA0970

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान पुलिस आयुक्त ने फीता काटकर चौकी का शुभारंभ किया और परिसर का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि नई तकनीक और नागरिक हितैषी सुविधाओं से लैस यह चौकी कानून व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
आधुनिक सुविधाओं से होगी बेहतर पुलिसिंग
चौकी पृथ्वीनाथ को डिजिटल रिकॉर्ड सिस्टम, आधुनिक संचार सुविधाएं, साफ-सुथरा जनसुनवाई कक्ष और बेहतर सुरक्षा संसाधनों से सुसज्जित किया गया है। इससे आम नागरिकों को त्वरित सहायता मिलेगी और पुलिस-जन संवाद और अधिक प्रभावी होगा।

कमिश्नरेट आगरा में बुनियादी ढांचे को मिल रही मजबूती
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि आगरा कमिश्नरेट में लगातार पुलिस इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है। नई और आधुनिक चौकियों का उद्देश्य न केवल अपराध नियंत्रण है बल्कि जनता को सुरक्षित और भरोसेमंद वातावरण प्रदान करना भी है।
स्थानीय लोगों ने भी नवीनीकृत चौकी को लेकर संतोष व्यक्त किया और इसे क्षेत्र की सुरक्षा के लिए अहम कदम बताया।

Trending News