Agra News: वैश्य समाज ने धूमधाम से मनायी 134 वीं माथुर वैश्य जयंती

IMG-20211010-WA0051
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: कस्बा बाह में रविवार को वैश्य समाज द्वारा माथुर वैश्य जयंती का आयोजन किया गया जिसमें 134 वी वर्षगांठ के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

 

FRAME COLLAGE1633861983264 प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को कस्बा की माथुर वैश्य धर्मशाला में वैश्य समाज द्वारा सुबह हवन पूजन और ध्वजारोहण कर जयंती कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया ।

 

IMG 20211010 WA0050जिसमें कार्यक्रम का शुभारंभ नगर के चेयरमैन सुनील बाबू एडवोकेट ने कल्यान दास जी मैरोठिया की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इसके बाद बाहर से आए कलाकारों ने गणेश वंदना कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।

 

IMG 20211010 WA0051कलाकारों ने भजन और नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति देकर आगंतुकों का मन मोह लिया। साथ ही नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भी नृत्य गीत आदि प्रस्तुत कर कार्यक्रम में जान डाल दी।

 

IMG 20211010 WA0053वही माथुर वैश्य महिला मंडल ने भी कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और व्यवस्थाओं को संभाला। कार्यक्रम के अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा के द्वारा माथुर वैश्य जयंती का आयोजन किया गया लेकिन इस बार कोरोना प्रोटोकॉल के चलते प्रभात फेरी का नगर भ्रमण नहीं कराया गया

 

Agra News: वैश्य समाज ने धूमधाम से मनायी 134 वीं माथुर वैश्य जयंतीजबकि सांस्कृतिक कार्यक्रम के द्वारा ही जयंती को हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। माथुर वैश्य जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता अमित कुमार गुप्ता द्वारा की गई मंच का संचालन गोपाल चंद्र गुप्ता और श्याम गुप्ता ने किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुनील बाबू गुप्ता मौजूद रहे।

Trending News