Bihar news जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा मतगणना कार्य का लिया गया जायजा

IMG-20211010-WA0047
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिला निर्वाचन पदाधिकारी, कुंदन कुमार द्वारा आज दिनांक 10.10.2021 को स्थानीय बाजार समिति के प्रांगण में संचालित मतगणना कार्य का जायजा लिया गया तथा अधिकारियों एवं कर्मियों को मतगणना का कार्य शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने का निदेश दिया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बारी-बारी से मतगणना हेतु बनाये गए सभी हॉलों में भ्रमण किया गया तथा अधिकारियों एवं कर्मियों से मतगणना की जानकारी प्राप्त की गई।

 

IMG 20211010 WA0047एसडीएम, नरकटियागंज एवं निर्वाची पदाधिकारी, नरकटियागंज द्वारा बताया गया कि मतों की गणना शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं निष्पक्ष तरीके से हो रहा है। चुनाव में विजयी अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र दिया जा रहा है। मतों की गणना राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जा रहा है।

 

 

IMG 20211010 WA0049 इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, बेतिया, उपेन्द्र नाथ वर्मा, उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, एसडीएम, बेतिया, विनोद कुमार, एसडीएम, नरकटियागंज, आदर्श आचार संहिता-सह-विधि-व्यवस्था कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी, विनोद सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Bihar news जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा मतगणना कार्य का लिया गया जायजा

Trending News