Agra News: वैक्सीन की किल्लत के चलते प्रभावित हुआ टीकाकरण

Agra News: वैक्सीन की किल्लत के चलते प्रभावित हुआ टीकाकरण
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: देहत के स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण कराने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा लेकिन टीकाकरण केन्द्रों पर वैक्सीन कम होने के चलते बहुत कम लोगों का टीकाकरण किया गया।शनिवार केवल एक सौ इकतालीस लोगों को ही कोरोना वैक्सीन लगाई गई।वहीं दर्जनो लोग बिना टीकाकरण कराए वापस लौट गए। वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।

 

Agra News: वैक्सीन की किल्लत के चलते प्रभावित हुआ टीकाकरणलोग जमीन पर बैठकर घंटो अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।बाह वैक्सीनेशन केंद्र पर केवल 45 वर्ष से ऊपर वालों का ही टीकाकरण किया गया जबकि 18 वर्ष से ऊपर वालों को बेरंग लौटना पड़ा।

 

Agra News: वैक्सीन की किल्लत के चलते प्रभावित हुआ टीकाकरणवहीं बटेश्वर स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार को मिले 80 लोगो का टीकाकरण किया गया जिसमें 18 वर्ष से ऊपर के 40 लोगो का व 45 वर्ष से ऊपर के 40 लोगो का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण कराने से पहले जुकाम, खांसी, बुखार वाले मरीजों का कोरोना टेस्ट किया गया जिसमें 97 लोगों का एन्टीजन परीक्षण किया गया जबकि इतने ही लोगों का आर टी पी सी आर टेस्ट किया गया जिसमें कोई भी संक्रमित नहीं मिला।

Trending News