Agra News :सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल में कॉमक्वेस्ट–2026 का ग्रैंड फिनाले, छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

IMG-20260812-WA0048(1)
Share News

इंटर स्कूल कॉमक्वेस्ट–2026 में टग ऑफ वर्ड्स, वेंचर शार्क और डिजिटल पैलेट प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मिला सम्मान; विजेता टीमों को चेक, शील्ड और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए
आगरा। सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल, कमला नगर, आगरा में इंटर स्कूल कॉमक्वेस्ट–2026 के ग्रैंड फिनाले एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया।

प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर अपनी रचनात्मकता, विचारशीलता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रंजना बंसल, चेयरपर्सन, अशोक ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज, आगरा, विद्यालय के सीएमडी डॉ. गिरधर शर्मा, एमडी ओशीन शर्मा, प्रांजल शर्मा, अपूर्वा शर्मा, शिवांजल शर्मा, निर्णायक मंडल के सदस्यों, प्रधानाचार्या अंशु सिंह और उप-प्राचार्य अभिषेक क्रिस्टी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया।

IMG 20260812 WA00481

विद्यालय के सीएमडी डॉ. गिरधर शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, सपने देखने और उन्हें साकार करने का अवसर देना है।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने समूह गान एवं भावपूर्ण नृत्य के माध्यम से गणेश वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद टग ऑफ वर्ड्स, वेंचर शार्क और डिजिटल पैलेट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कॉमक्वेस्ट के प्रथम चरण से चयनित छह-छह टीमों ने ग्रैंड फिनाले में प्रतिभाग किया। सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल ने मुख्य इंटर स्कूल प्रतियोगिता में स्वयं को शामिल नहीं किया। विद्यालय के विद्यार्थियों को अवसर देने के लिए अलग से इंटर एंड्रूज स्कूल प्रतियोगिता आयोजित की गई।
कॉमक्वेस्ट–2026 के विजेता
टग ऑफ वर्ड्स:
प्रथम — सचदेवा मिलेनियम स्कूल की रितिका नौहवार और स्वाति सिंह।
द्वितीय — ऑल सेंट्स स्कूल की शिवानी प्रियदर्शिनी और मीत साहनी।
तृतीय — कर्नल्स ब्राइटलैंड स्कूल की वंशिका लवानिया और योगेश सोलंकी।
वेंचर शार्क:
प्रथम — कर्नल्स ब्राइटलैंड स्कूल के निखिल दिवाकर और सूर्यम रावत।
द्वितीय — गणेश राम नागर स्कूल की कावयानी श्रीवास्तव और याशिका गुप्ता।
तृतीय — दिल्ली पब्लिक स्कूल की शानवी अग्रवाल और माहिरा कक्कड़।
डिजिटल पैलेट:
प्रथम — गायत्री पब्लिक स्कूल, शास्त्रीपुरम के अभिषेक सैनी और रिदिमा भार्गव।
द्वितीय — गणेश राम नागर स्कूल की उन्नति गुप्ता और दिशा अग्रवाल।
तृतीय — दिल्ली पब्लिक स्कूल के स्पर्श गोयल और देवाश जैन।
तीनों प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र के साथ क्रमशः ₹5,100, ₹3,100 और ₹2,100 के चेक प्रदान किए गए।

IMG 20260812 WA00471

इंटर एंड्रूज स्कूल प्रतियोगिता
इंटर एंड्रूज स्कूल प्रतियोगिता में टग ऑफ वर्ड्स में सेंट एंड्रूज स्कूल, शमशाबाद रोड की साक्षी यादव और ओमिका सिंह विजेता रहीं। वेंचर शार्क में सेंट सी.एफ. एंड्रूज स्कूल की लक्ष्मी कुमारी और अंकिता कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं डिजिटल पैलेट में सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल, कमला नगर की परिचित वर्मा और आर्यन वर्मा विजेता रहे।
प्रत्येक विजेता टीम को ₹5,100 का चेक, शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

मुख्य अतिथि रंजना बंसल ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों और उनके विचारों की सराहना करते हुए कहा कि प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों की विचारशीलता, कर्मठता और वैश्विक समस्याओं के समाधान के प्रति उनकी सोच सामने आई।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक आदित्य अग्रवाल के साथ छात्राओं सुहानी, पीहू और मानवी ने किया। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकों एवं स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

अंत में विद्यालय के उप-प्राचार्य अभिषेक क्रिस्टी ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, निर्णायकों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Trending News