Agra News: अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर ट्राली दो गंभीर रूप से घायल

IMG-20210411-WA0102
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह: थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत पार्वती पुरा गांव के पास रविवार शाम भूसा भरने जा रहा ट्रैक्टर ट्रॉली सहित नहर किनारे खाई में पलट गया जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए बाह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां इलाज जारी बताया गया है।

IMG 20210411 WA0102

बता दें कि थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत गांव पार्वती पुरा निवासी शैलेंद्र पुत्र सुरेश उम्र करीब 40 वर्ष एवं भगवान दास पुत्र माता प्रसाद उम्र करीब 55 वर्ष रविवार सुबह गांव से खेत पर ट्रैक्टर ट्रॉली से भूसा भरने जा रहे थे तभी गांव के ही पास नहर की पटरी पर ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और ट्रॉली सहित खाई में पलट गया। ट्रैक्टर पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

IMG 20210411 WA0105

घायलों की चीख पुकार पर एकत्रित हुए ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस द्वारा दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी केंद्र बाह में भर्ती कराया जहां से दोनों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने एंबुलेंस द्वारा आगरा हायर सेंटर रेफर कर दिया जहां दोनों घायलों का इलाज जारी बताया गया।

You may have missed