Agra News: अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुँचे माननीय

FB_IMG_1618144000747
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह/पिनाहट: शनिवार को सड़क हादसे का शिकार हुए बाह और पिनाहट के 60 लोगों में से 12 की मौत हो गयी।शवों के रात में ही पोस्टमार्टम करवाकर सुबह उनके शव परिजनों को सौंप दिए गए।शवों के कस्बा में पहुंचते ही कोहराम मच गया।सैकड़ों की संख्या में रिश्तेदार और सगे संबंधी मृतकों के घर इकट्ठे हो गए।

IMG 20210411 194036

मृतकों के परिजनों को सांत्वना देने के लिए कई जनप्रतिनिधि भी रविवार को बाह पहुँचे जिनमें पूर्व कैबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह भदावर,क्षेत्रीय विधायक पक्षालिका सिंह भदावर,क्षेत्रीय सांसद राजकुमार चाहर,फतेहाबाद विधायक जितेंद्र वर्मा शामिल रहे और मृतकों के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।इसके बाद माननीय पीड़ित परिजनों से मिलने उनके घर पहुँचे और शोक संतृप्त परिजनों को सांत्वना दी।

FB IMG 1618144000747

परिजनों से मिलने के बाद सांसद राजकुमार चाहर और विधायक फतेहाबाद जिंतेंद्र वर्मा जिला अस्पताल इटावा और मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती घायलों से मिलने पहुँचे और उनका हाल जाना साथ ही उनकी स्थिति के बारे में डॉक्टरों से जानकारी ली।

You may have missed