Agra News: बकायेदारों से बिजली बिल वसूली एवं कनेक्शन काटने पहुंची विद्युत विभाग की टीम पर दबंगों ने किया हमला

IMG_20210828_143505
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: बाह क्षेत्र में विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों के आदेश पर विद्युत बिल बकायेदारों से राजस्व वसूली एवं बिल जमा नहीं करने पर कनेक्शन विच्छेदन के लिए अभियान चलाया गया। शनिवार को दोपहर विद्युत विभाग के लोकेश कुमार नोडल अधिकारी टीजी 2 विद्युत उपकेंद्र कस्बा भदरौली बाह विद्युत संविदाकर्मी गुलशन कुमार, विपिन कुमार, हरिश्चंद्र, रामनरेश, श्रीकांत, श्रीनिवास, मुन्नालाल विद्युत विभाग कर्मियों की टीम के साथ बाह ब्लॉक क्षेत्र के गांव रजपुरा में विद्युत बिल बकायेदारों से राजस्व वसूली एवं बिल बकायेदारों के कनेक्शन विच्छेदन करने के लिए पहुंचे।

 

IMG 20210828 WA0090 विद्युत विभाग की टीम के गांव में विद्युत चेकिंग के दौरान गांव के ही गिरिराज सिंह पुत्र रामनारायण, भूरी सिंह पुत्र हाकिम सिंह, अभिषेक पुत्र स्व0 भूरी सिंह, मान सिंह पुत्र सरनाम सिंह, बीरबल पुत्र तेज सिंह, रामसहाय व रामनिवास पुत्र मातादीन ने दबंगई दिखाते हुए विद्युत चेकिंग को रोकने का प्रयास किया।

IMG 20210828 143544

मना करने पर उक्त लोगों ने दबंगई दिखाते हुए भद्दी भद्दी गालियां देना शुरु कर दिया। विरोध किया तो उक्त दबंगों ने टीम पर लाठी-डंडों लात, घूसो से हमला बोल दिया। चैकिंग टीम को उक्त दबंगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। संविदा कर्मी गुलशन का मोबाइल तोड़ दिया। टीम के जरूरी सरकारी दस्तावेज कागजात उक्त लोगों द्वारा फाड़ दिए गए और सरकारी कार्य को बाधा पहुंचाने का काम किया।

IMG 20210828 143505

किसी तरह विद्युत विभाग की टीम ने भाग कर अपनी जान बचाई। जिसमें टीम के सदस्य चोटिल हो गए। वही संविदा कर्मी गुलशन दबंगों की पिटाई से गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य विद्युत कर्मियों ने विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया। वहीं घायल विद्युत कर्मी को तत्काल गाड़ी में बैठा कर बाह थाने पहुंचे और पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने घायल विद्युत संविदा कर्मी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह में भर्ती कराया जहां घायल का इलाज जारी बताया गया है।

 

Agra News: बकायेदारों से बिजली बिल वसूली एवं कनेक्शन काटने पहुंची विद्युत विभाग की टीम पर दबंगों ने किया हमलावही विद्युत विभाग की टीम पर हमले की सूचना पर मौके पर पहुंचे विद्युत उपखंड अधिकारी बाह विशाल भारद्वाज, एवं अवर अभियंता विद्युत उपकेंद्र भदरौली होशराम सिंह ने विधुत विभाग की टीम के साथ क्षेत्राधिकारी बाह रविंद्र कुमार से मिले और तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामले की जांच शुरू कर दी है।

Trending News