Agra News: ब्लॉक परिसर में जमकर उड़ी सरकार के आदेश की धज्जियाँ, अधिकारियों ने दिखायी लापरवाही

IMG-20210501-WA0068
Share News

जैतपुर: प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बाद जहाँ प्रदेश सरकार और हाईकोर्ट सख्त कदम उठाने की बात कह रही हैं वहीं सरकार के आला अधिकारी सरकार के निर्देशों के प्रति लापरवाही बरतते नजर आ रहे हैं।आपको बता दें कि प्रदेश में हाल ही में पंचायत चुनाव सम्पन्न हुए हैं

IMG 20210501 WA0067

जिसके दो मई को नतीजे घोषित किए जाने हैं जिसके लिए सरकार ने तैयारी पूरी कर ली है।मतगणना में शामिल होने के लिए ब्लॉक मुख्यालय से प्रत्याशी और सहयोगी के लिए पास बनाये जा रहे हैं जिसके लिए बाह, जैतपुर और पिनाहट ब्लॉक पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है।शनिवार को जैतपुर ब्लॉक परिसर में सामाजिक दूरी तार तार नजर आयी।

IMG 20210501 195244

लोग एक दूसरे के ऊपर चढ़े नजर आए।न तो लोगों में और न ही ब्लॉक अधिकारियों में कोविड गाइड़ लाइन के प्रति सजगता देखने को मिली।ब्लॉक में उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोई इंतजाम नहीं किये गए थे।न पुलिस कर्मी थे न ही थर्मल स्क्रीनिंग के इंतजाम थे।ऐसे में इस संक्रमण को कैसे रोका जा सकता है।

ब्लॉक अधिकारी ने की पत्रकारों से अभद्रता:

शनिवार को जैतपुर ब्लॉक परिसर में सरकार के आदेशों की धज्जियाँ उड़ती देख स्थानीय पत्रकार कबरेज करने ब्लॉक परिसर में गए।पत्रकार को कबरेज करते देख ब्लॉक के कर्मचारी बौखला गए और उन्होंने कबरेज कर रहे पत्रकारों से अभद्र भाषा में बात करते हुए धक्का मुक्की कर दी और पत्रकार से कैमरा छीनने की कोशिश की।किसी तरह पत्रकारों ने अपने को बचाया।लेकिन सोचने वाली बात यह है कि एक ओर सरकार पत्रकारों के साथ सद्व्यवहार की बात करती है वहीं सरकार के ये नुमाइंदे सरकार के आदेशों की अवहेलना कर अपनी मनमर्जी से बाज नहीं आ रहे।

IMG 20210501 WA0068

ऐसे महामारी के दौरान जहाँ कोरोना वारियर्स अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की सेवा में दिन रात लगे हुए हैं वहीं कुछ अधिकारी इन्हीं कोरोना वारियर्स के साथ अभद्रता करने से बाज नहीं आ रहे।ऐसा ही वाकया शनिवार को जैतपुर ब्लॉक में सामने आया है।जब कार्यालय के क्लर्क द्वारा मीडिया कर्मियों से अभद्रता की गई है।

 

ब्लॉक परिसर में चला सैटिंग का खेल:

रविवार की मतगणना में शामिल होने के लिए फार्म जमा करने और पास बनवाने वालों की ब्लॉक में भारी भीड़ रही।वहीं दूसरी ओर कुछ लोग जल्दी पास बनवाने को लेकर ब्लॉक कर्मियों से सैटिंग करते नजर आए और काम कराकर चलते बने।दिन भर ब्लॉक परिसर में ऐसे नजारे देखने को मिले।

You may have missed