IPL 2021 : मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का फैसला

IMG-20210501-WA0000
Share News

संवाददाता महेंद्र बाबू

आईपीएल में सबसे ज्यादा खिताब जीतने के मामले में मुंबई इंडियंस पहले स्थान पर है, दूसरे स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स. बतौर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के सामने रोहित शर्मा होंगे. रोहित शर्मा जानते हैं कि एमएस धोनी की चेन्नई टीम इस सीजन कितनी खतरनाक है, और उसे हराने के लिए मुंबई के हर प्लेयर को जी जान लगा देनी होगी.

आईपीएल में जब भी मुंबई और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच होता है, तब दोनों ही टीमों के ऊपर अधिक प्रेशर होता है. चलिए आपको बताते हैं कि अब तक मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स कितनी बार आपस में भिड़ी है, और किस टीम ने कितने मुकाबलों में जीत और कितने में हार का सामना किया है.

मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल मैच
कुल मैच: 32
मुंबई इंडियंस ने जीते: 19
चेन्नई सुपर किंग्स ने जीते: 13
नतीजा नहीं 0

Trending News