Agra News: बंद पड़ी एक्सरे मशीन फांक रही है धूल भटक रहे मरीज और तीमारदार

Agra News: बंद पड़ी एक्सरे मशीन फांक रही है धूल भटक रहे मरीज और तीमारदार
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की सुविधाओं के लिए लगाई गयी एक्सरे मशीन कई महीने से बंद पड़ी है।अस्पताल में एक्सरा कराने के लिए आने वाले मरीज और तीमारदार एक्सरा न होने पर भटकने के बाद लौट जाते हैं।

 

Agra News: बंद पड़ी एक्सरे मशीन फांक रही है धूल भटक रहे मरीज और तीमारदारबुधवार को दोपहर कस्बा के कैंजरा रोड निवासी ज्ञानश्री पत्नी रिंकू अपने ढाई वर्षीय बेटे प्रियांशु का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह में एक्सरे कराने के लिए आयी थी लेकिन एक्सरे मशीन बंद पड़े होने के चलते उसे वापस लौटना पड़ा।ज्ञानश्री के मुताबिक उसके पति के मारपीट करने के दौरान वह अपने ढाई साल के बेटे के ऊपर गिर पड़ी थी जिसके चलते उसके पैर में फैक्चर हो गया।

 

Agra News: बंद पड़ी एक्सरे मशीन फांक रही है धूल भटक रहे मरीज और तीमारदारडॉक्टर ने उसे एक्सरा कराने की सलाह दी लेकिन स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे मशीन बंद होने के चलते एक्सरा नहीं हो सका।वहीं इस संबंध में स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक जिंतेंद्र वर्मा ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी से एक्सरे मशीन को चालू कराने के लिए बात की गयी थी उन्होंने जल्द एक्सरे सुविधा शरू कराने का आश्वासन दिया है।

Trending News