Agra News: महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरुकता रैली

IMG-20210412-WA0022
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह: एम आर महाविद्यालय भदरौली के छात्र और छात्राओं द्वारा सोमवार को मतदाताओं को जागरुक करने के लिए एक जागरुकता रैली निकाली गयी जो कि महाविद्यालय से शरू होकर भदरौली के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस महाविद्यालय में आकर समाप्त हुई।

IMG 20210412 WA0022

रैली का शुभारंभ महाविद्यालय के सचिव होतम सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।विदित हो कि इन दिनों प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मी चल रही है।चुनाव में लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से कस्बा के एम आर महाविद्यालय द्वारा सोमवार को एक मतदाता जागरुकता रैली निकाली गयी

IMG 20210412 WA0023

जो कि भदरौली के विभिन्न मार्गों से होकर वापस महाविद्यालय में समाप्त हुई।रैली में शामिल छात्र और छात्राओं ने लोगों से आगामी 15 अप्रैल को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान करने के लिए अपील की साथ ही उन्हें कोरोना के बढ़ते प्रकोप से कैसे बचें यह भी बताया।कार्यक्रम में उप प्राचार्य मनीष शर्मा, NSS कार्यक्रम अधिकारी आर के शर्मा, बृजेश यादव,वाम देव,अतुल कुमार, संतोष सेतिया,रमन वर्मा,जिंतेंद्र मोहन,पंकज यादव व समस्त स्टाफ शामिल रहा

You may have missed