Agra News: चंबल पैंटून पुल के अचानक हटे स्लीपर बड़ा हादसा होने से टला

IMG-20210412-WA0010
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह: पिनाहट उसैथ चंबल नदी घाट पर बने पैंटून पुल के अचानक स्लीपर हटने से बड़ा हादसा होने से टल गया तो वही 2 घंटे तक पुल पर आवागमन बंद रहा। मरम्मत कार्य होने के बाद पुल पर आवागमन चालू किया गया। आपको बता दें कि जानकारी के अनुसार पिनाहट उसैथ चंबल नदी पैंटून पुल चंबल नदी पर उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश दोनों राज्यों को जोड़ने के बना है।

IMG 20210412 WA0010

यह पुल हर वर्ष लोक निर्माण विभाग आगरा द्वारा बनाया जाता है यह पुल दोनों राज्यों के लोगों के आवागमन के लिए 8 महीने के लिए चालू रहता है चंबल नदी में बाढ़ आने के बाद पुल को नदी किनारे हटा कर रख दिया जाता है। लोगों की सुविधाओं के लिए पुल निर्माण होता है पैंटून पुल के रखरखाव के लिए विभाग लाखों रुपए खर्च करता है उसके बावजूद भी पुल की स्थिति जर्जर बनी हुई है जिसके कारण बड़ा हादसा हो सकता है। ऐसा ही मामला पिनाहट पैंटून पुल पर सोमवार सुबह देखने को मिला जहां अचानक वाहनों का आवागमन हो रहा था तभी जर्जर पैंटून पुल के स्लीपर मध्य प्रदेश सीमा की ओर से हट गए जिससे गुजरने वाले वाहन नदी में गिरने से बच गए। पैंटून पुल पर आवागमन बंद हो गया दोनों तरफ वाहनों और ग्रामीणों की कतार लग गई।

IMG 20210412 WA0018

रखरखाव करने वाले पैन्टून पुल कर्मचारी काफी देर बाद मौके पर पहुंचे तब मरम्मत कार्य शुरू किया गया। आनन-फानन में पुल को करीब 2 घंटे बाद ठीक करके आवागमन चालू किया गया। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सीमा के लोग अपने-अपने राज्यों के लिए गुजरे। पूर्व में भी कुछ दिन पहले पैंटून पुल के स्लीपर हट गए थे और बड़ा हादसा होने से टल गया था। ग्रामीणों की माने तो पुल की स्थिति जर्जर बनी हुई है रखरखाव ठीक से नहीं होता जिसके कारण कोई बड़ा हादसा हो सकता है ग्रामीणों ने ठीक करने की मांग की है।

You may have missed