Agra News: विद्युत करंट की चपेट में आने से छः वर्षीय बच्चे की मौत घर में मचा कोहराम

Agra News: विद्युत करंट की चपेट में आने से छः वर्षीय बच्चे की मौत घर में मचा कोहराम
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
पिनाहट: थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा के मोहल्ला पूरनपुरा में संदूक के ऊपर सो रहे छह वर्षीय बच्चा करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई।बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

Agra News: विद्युत करंट की चपेट में आने से छः वर्षीय बच्चे की मौत घर में मचा कोहराम

जानकारी के अनुसार कस्बा पिनाहट के मोहल्ला पुरनपुरा निवासी भूरी सिंह का छह वर्षीय पुत्र रोहंस गुरुवार को दोपहर में घर के कमरे में लोहे के संदूक पर सो रहा था। तभी कमरे के विद्युत बोर्ड में शॉर्ट सर्किट के बाद फॉल्ट हुआ और विद्युत तार टूट कर संदूक के ऊपर जा गिरा जिससे संदूक के ऊपर सो रहा बच्चा करंट की चपेट में आ गया चीख-पुकार सुनकर परिजन एकत्रित हो गए

IMG 20210401 204045

विद्युत तार को उठाकर तत्काल घायल बच्चे को सीएचसी केंद्र पिनाहट में इलाज को भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर आगरा के लिए रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्रवाई की है।

You may have missed