Agra News: कूड़े के ढेर की राख से लगी भीषण आग, ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू

IMG-20210401-WA0031
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा:
पिनाहट: थाना बसई अरेला क्षेत्र के अंतर्गत गांव बीधापुरा में आज दोपहर कूड़े के ढेर की राख से भीषण आग लग गई जिससे किसानों की भूसे की कुर्री बिटोरे सहित लकड़ियां जलकर राख हो गई।

Agra News: कूड़े के ढेर की राख से लगी भीषण आग, ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू

एकत्रित ग्रामीणों ने पानी डालकर बमुश्किल आग पर काबू पाया।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बसई अरेला क्षेत्र के अंतर्गत गांव बीधापुरा में आज दोपहर कूड़े के ढेर में राख की चिंगारी से भूसे की कुर्री एवं उपले के विटोरे, लकड़ियों में भीषण आग लग गई। तेज हवा के साथ आग गांव की तरफ बढ़ने लगी जिस कारण ग्रामीणों में हड़कंप मच गया तत्काल ग्रामीणों द्वारा पुलिस एवं फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी गई काफी देर तक मौके पर फायर बिग्रेड की गाड़ी नहीं पहुंची।फायर बिग्रेड न पहुँचने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।

IMG 20210401 WA0031

ग्रामीणों ने आग बुझाने के लिए खुद ही मोर्चा संभाला। दर्जनों की संख्या में एकत्रित ग्रामीणों ने डेढ़ घंटे तक जली भीषण आग पर पानी डालकर बमुश्किल काबू पाया। तब तक किसान रघुवीर ,सूबेदार, माखन सिंह, चंपा राम, की भूसे की कुर्री एवं उपले के आधा दर्जन से अधिक बिटोरे सहित एकत्रित लकड़िया जलकर राख हो गई। गनीमत रही गांव में आग पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। कंट्रोल रूम की सूचना के बाद भी फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त किया है।

You may have missed