Agra News: विद्यालय के छात्र छात्राओं को नशा मुक्ति एवं जल संरक्षण पर किया गया जागरूक

IMG_20210323_221810
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत गांव सुताहरी स्थिति विद्यालय में नेहरु युवा मंडल के कार्यकर्ताओं ने स्कूली छात्र छात्राओं को नशा मुक्ति एवं जल संरक्षण के तहत जागरूक किया।जागरुक करने के बाद स्कूली बच्चों के साथ एक जागरुकता रैली निकाली।प्राप्त जानकारी के अनुसार पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत सुताहरी स्थित श्रीमती सुमित्रा देवी इंटर कॉलेज में मंगलवार को दोपहर नेहरू युवा मंडल स्याहीपुरा के कार्यकर्ताओं द्वारा युवा मंडल विकास कार्यक्रम एवं फिट इंडिया का आयोजन किया गया।

IMG 20210323 221810

जिसमें करीब 80 युवा एवं युति मंडल के अध्यक्ष सहित सचिव सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में युवा मंडल के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह द्वारा स्कूली छात्र छात्राओं को नशा मुक्ति तथा जल संरक्षण के प्रति जानकारी देकर जागरूक किया गया। छात्र छात्राओं को किसी भी प्रकार का नशा नहीं करने की सलाह दी गई नशा से होने वाली हानियों के बारे में एवं दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया। साथ ही जल संरक्षण के तहत अपने अपने गांव घरों में जल का कैसे संरक्षण करना है व्यर्थ में जल फैलने पर कैसे रोकना है इसका जल संचय कैसे करना है पूरी जानकारी देकर जागरूक किया।

IMG 20210323 221741

इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य ज्ञान सिंह वर्मा, अध्यापक इंद्रपाल सिंह,राजेश पाराशर, उदयवीर सिंह, राजेश भदौरिया, कमल सिंह ,लवकुश, हरिमोहन गुप्ता, सीमा, सुनीता, आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

You may have missed