Agra News: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाली रैली

IMG_20210323_231125
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत बसई अरेला क्षेत्र के ईट भट्टों एवं गांव के ग्रामीणों को दिव्यांग बच्चों के प्रति जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने जागरुकता रैली निकालकर संदेश दिया।जिससे दिव्यांगों को भी सामान्य बच्चों की भाँति शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल सके और लोग दिव्यांगों को हीन दृष्टि से न देखें।

IMG 20210323 224355

प्राप्त जानकारी के अनुसार वी रिंग द बैल कैंपेन जन विकास समिति फिरोजाबाद के कार्यकर्ताओं द्वारा ब्लॉक पिनाहट क्षेत्र के गांव बसई अरेला एवं गुर्जा फ्लू एवं ईट भट्टों जयशंकर बिक्र फील्ड, नागाजी बिक्र फील्ड पर प्राथमिक विद्यालय गुर्जा फ्लू के स्कूली बच्चों एवं अध्यापक, कार्यकर्ताओं द्वारा एक जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से दिव्यांग बच्चों एवं बाल मजदूरी करने वाले बच्चों के प्रति लोगों को जागरुक किया गया। रैली के माध्यम से एक दिव्यांग बच्चों को समान अधिकार, समावेशी विद्यालय में पढ़ाई का अधिकार, उनका हक मिलना चाहिए साथ ही बाल मजदूरी बंद हो इस पर जोर दिया गया।

IMG 20210323 231125

 

ज्यादा से ज्यादा बच्चों को स्कूल भेजने के लिए लोगों को समझाकर उन्हें जागरुक किया। स्कूली बच्चों की रैली हाथों में बैनर लेकर नारा दिया गया

IMG 20210323 224336

सभी बच्चों का विद्यालयों में स्वागत हो चाहे‌ वे दिव्यांग ही क्यों ना हो।इस दौरान गुर्जा फ्लू के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक की मांग की गई। इस मौके पर अध्यापक महाराज सिंह, प्रभाकर सिंह एवं अध्यापिकाएं मौजूद रही।

You may have missed