Agra News: झगड़ा करने के मामले में पुलिस ने पाँच लोगों को भेजा जेल

IMG-20210612-WA0025
Share News

संवाददाता सुशील चन्द्रा

जैतपुर: जैतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार को कोरथ गावँ में खड़ंजे के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस मे भिड़ गए।झगड़े की सूचना पर पहुँची पुलिस दोनों पक्षों के चार लोगों जयकरन सिंह ,गोपाल सिंह, संजय अभिषेक को पकड़कर कर थाने ले आई जहां से 151/107/116 सी आर पी सी में चालान कर आगे से झगड़ा न करने की हिदायत देकर न्यायालय भेज दिया।

IMG 20210612 WA0025

वही राजेश पुत्र विद्याराम निवासी जाख अपनी बूढ़ी मां से किसी बात को लेकर झगड़ा कर रहा था जिसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी।सूचना पर पहुँची जैतपुर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर धारा 151/107/116 सी आर पी सी में चालान कर हिदायत देकर न्यायालय भेज दिया।

You may have missed