Agra News:दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

IMG-20210612-WA0051
Share News

संवाददाता सुशील चन्द्रा
पिनाहट: कस्बा के एक मोहल्ले में तीन दिन पूर्व घर में घुसकर युवती के साथ मोहल्ले के ही युवक ने दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म के बाद आरोपी फरार हो गया था।आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही थी।शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।

IMG 20210612 WA0051

पुलिस अभिरक्षा में आरोपी रिंका

विदित हो कि कस्बा के एक मोहल्ला निवासी 20 वर्षीय युवती 8 जून की रात घर में अकेली सो रही थी। परिजन बाहर गए हुए थे।तभी पड़ोस का ही रहने वाला युवक रिंका ने रात्रि में घर में घुसकर युवती को चारपाई पर दबोच कर दुष्कर्म किया और दुष्कर्म के बाद दीवार कूदकर फरार हो गया था।

IMG 20210608 172707 2

परिजनों के घर पहुंचने पर युवती ने अपने साथ हुई अनहोनी के बारे में अवगत कराया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रिंका के खिलाफ धारा 376/ 452/ 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया था।शनिवार को पुलिस को मुखबिर द्वारा आरोपी के राजाखेड़ा मार्ग पर नहर की पुलिया के पास होने की सूचना मिली।पुलिस ने सूचना पर आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।जहाँ से उसे जेल भेज दिया।

You may have missed