Agra News: चुनावी रंजिश में दबंगों ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान को साथियों संग बंधक बनाकर जमकर की मारपीट

IMG-20210612-WA0011
Share News

संवाददाता सुशील चन्द्रा

पिनाहट: बासौनी क्षेत्र के अंतर्गत बाह ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत बमरौली में पिछले दिनों हुए पंचायत चुनाव में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान चुने गए शिवदास बघेल पुत्र रामेश्वर का आरोप है कि ग्राम पंचायत में शनिवार को होने वाले वार्ड सदस्यों के चुनाव को लेकर शुक्रवार को देर शाम 7:30 बजे पोलिंग पार्टी के खाने-पीने एवं ठहरने की व्यवस्था के लिए वह अपने सहयोगी महेश पुत्र माता प्रसाद, सोनू पुत्र प्रीतम सिंह, दीपू पुत्र शिवदास, निवासीगण झाऊ लालपुरा एवं संजीव कुमार पुत्र श्री दयाल शंकर निवासी मुकुंदी पुरा थाना बासौनी के साथ पुरा चक्रपान के प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र पर गए थे।

IMG 20210612 WA0011

तभी चुनावी रंजिश को लेकर स्कूल के पास पहले से ही मौजूद गांव के वेंकटेश उर्फ डब्बी पुत्र शारदा प्रसाद ने अपने चारों पुत्रों विजय, मोनू ,सोनू, अरविंद, सहित कल्ली उर्फ मनोज पुत्र शारदा प्रसाद, जंगजीत उर्फ जग्गा पुत्र मुकुट सिंह, महेंद्र पुत्र आदित्य, दीपू पुत्र आदिराम, हरेंद्र पुत्र जंगजीत एवं 30 अज्ञात लोगों के साथ घेराबंदी कर गाली गलौज करने लगे विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया और खींच कर गांव के ही महेंद्र सिंह के घर ले जाकर बंधक बनाकर लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की।

IMG 20210612 102420

पीड़ित प्रधान का आरोप है उक्त लोगों ने हम लोगों का वीडियो बनाया महिलाओं से कपड़े फ़टवा कर झूठे मुकदमे में हरिजन एक्ट लगाने की धमकी दी गई। दबंगों की पिटाई से पीड़ित प्रधान एवं उसके 4 साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। काफी देर तक उन्हें बंधक बनाए रखा। रात में पुलिस गश्त का सायरन सुनकर सभी दबंग आरोपी उन्हें छोड़ कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। वही पिटाई के दौरान ग्राम प्रधान एवं साथियों के मोबाइल फोन रुपए भी खो गए।

उनके कपड़े तक दबंगों ने फाड़ दिए। दबंगों से भयभीत ग्राम प्रधान शिवदास घायल अवस्था में अपने साथियों के साथ थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। ग्राम प्रधान ने 10 नामजद एवं 30 अज्ञात दबंगों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस ने घायल ग्राम प्रधान और अन्य चार घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह में इलाज को भर्ती कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

You may have missed