Agra News: अपात्रों को रुपये लेकर आवास दिए जाने के विरुद्ध इकट्ठा हुआ जनसमूह एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग

IMG-20210914-WA0090
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: विकास खंड बाह के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत फरेरी में ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान,सचिव व रोजगार सेवक पर रुपये लेकर अनियमितता करने के आरोप लगाए हैं।इनके द्वारा की जा रही अनियमितताओं की शिकायत करने के लिए दर्जनो की संख्या में ग्रामीण तहसील बाह पहुँचे जहाँ ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

IMG 20210914 WA0090

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत फरेरी के ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान व सचिव ने आवास दिलाने के नाम पर जमकर घोटाला किया है।अपात्रों से रुपये लेकर आवास आवंटित कर दिए जबकि पात्रों को रुपये न देने के चलते ठेंगा दिखा दिया। वहीं उनके श्रमिक कार्ड भी नहीं बनवाए गए जबकि रुपये देने वालों के श्रमिक कार्ड बनवाकर सरकार द्वारा खाते में आने वाले रुपयों का बंदर बांट किया जा रहा है।

 

IMG 20210914 WA0092इसी के विरोध में आज भारी संख्या में ग्रामीण ने तहसील सभागार में एसडीएम ऑफिस के सामने धरना प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन दिया और बताया कि रोजगार सेवक नीरज पिछले 20 वर्षों से लगातार ग्राम पंचायत में काम कर रहा है और अपने ही परिजनों,सम्बन्धियो को बार-बार आवास एवं जॉब कार्ड बनाकर फर्जी तरीके से सरकार के पैसे को डकार रहा है। यही नहीं ग्राम पंचायत में ऐसे लोगों के जॉब कार्ड बनाए गए हैं जो गांव में नहीं रहते बाहर दिल्ली, अहमदाबाद,बड़ौदा में रहते हैं या फिर कभी काम करने नहीं जाते इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी है जबकि गरीब लोग मजदूरी के लिए भटक रहे हैं।

 

Agra News: अपात्रों को रुपये लेकर आवास दिए जाने के विरुद्ध इकट्ठा हुआ जनसमूह एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग सचिव विनीत कुमार भी रोजगार सेवक के इशारे पर काम करते हैं। मनरेगा मजदूरों के खाते में दो हजार चार सौ रुपए आते हैं जिसमें चार सौ रुपये कार्ड धारक लाभार्थी को दिए जाते हैं बाकी रोजगार सेवक ले जाता है। गुस्साए ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी से रोजगार सेवक एवं पंचायत सचिव को अविलंब हटाने व पात्र गरीबो को आवास दिलाए जाने की माँग की है।

Trending News