Agra News: नशे में धुत बाइक सवारों ने युवकों की बाइक में पीछे से मारी टक्कर चार घायल

IMG_20210914_205154
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बाह आगरा स्टेट हाईवे पर केनरा बैंक के सामने मंगलवार को दो बाइक सवार आपस में टकरा गए जिसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रौनक कुशवाह पुत्र ओमवीर सिंह उम्र करीब 21 वर्ष निवासी महावीर नगर पक्की तलैया अपने साथी के साथ जरार की ओर जा रहा था तो दूसरी बाइक पर नशे में धुत प्रदीप पुत्र गुलाब सिंह उम्र 25 वर्ष और देवलाल पुत्र प्रेम सिंह उम्र करीब 30 वर्ष निवासी रजपुरा बाह से जरार की ओर जा रहे थे।

 

IMG 20210914 205154कस्बा की कैनरा बैंक के सामने नशे में धुत बाइक सवारों ने रौनक की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी जिससे दोनों बाइक पर सवार चारों लोग सड़क पर गिर कर घायल हो गए।

 

Agra News: नशे में धुत बाइक सवारों ने युवकों की बाइक में पीछे से मारी टक्कर चार घायलसूचना पर पहुँची पुलिस ने आसपास के दुकानदारों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह में भर्ती कराया जहां से हालत गंभीर होने पर एक को हायर सेंटर आगरा रेफर कर दिया बाकी तीनों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी बताया गया है।