Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: सन्नपुरा गांव में लोगों ने प्रसिद्ध शासिका अहिल्याबाई होल्कर की मनाई 296 वी जयंती

जनवाद टाइम्स 31 May 2021
IMG_20210531_174410
Share News
       

संवाददाता सुशील चंद्रा

बाह: बाह क्षेत्र के सन्नपुरा गांव में सोमवार शाम प्रसिद्ध शासिका अहिल्याबाई होल्कर की 296 वी जयंती हर वर्ष की भाँति मनाई गई।कार्यक्रम में अहिल्याबाई होल्कर के योगदान को याद किया गया। इससे पहले एकत्रित हुए लोगों ने रानी अहिल्याबाई होल्कर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

IMG 20210531 174410

एकत्रित लोगों ने अहिल्याबाई होल्कर के योगदान को याद करते हुए बताया कि अहिल्या बाई होल्कर ऐसी पहली महिला शासिका थी जिन्होंने स्त्रियों की सेना बनाई और नारी शक्ति के शौर्य से दुनिया को परिचित कराया। इनके उत्कृष्ट विचारों व नैतिक मूल्यों के कारण इनकी ख्याति दूर दूर तक फैली।अहिल्याबाई ऐसी महिलाओं में शामिल थीं जिन्होंने अपना राज्य स्वयं संभाला।ये मराठा महारानी महिला सशक्तिकरण की पक्षधर थीं उन्होंने नारियों को उचित स्थान दिलाने के लिए प्रयास किया।इन्होंने अपने पति की मृत्यु के बाद राज्य की बागडोर संभाली और कुशलता पूर्वक 30 साल तक शासन किया।बाह में हर वर्ष धूमधाम से मनायी जाने वाली अहिल्याबाई होल्कर की जयंती इस बार कोरोना महामारी के चलते सादगी से मनाई गई।

IMG 20210531 WA0061

जिसमें क्षेत्र के लोगों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।कार्यक्रम में उपस्थित नीरज धनगर ने बताया रानी अहिल्याबाई होल्कर शिव की अनन्य भक्त थी। उन्होंने भारत के कई राज्यों में ऐसे मंदिरों को निर्मित कराया जो अंग्रेजों द्वारा ध्वस्त कर दिए गए थे।इन्हें ऐसी महारानी के रूप में जाना जाता है जिन्होंने भारत के अलग-अलग राज्यों में मानवता की भलाई के लिए अनेक कार्य किए। भारत सरकार ने देश के कई राज्यों में इनकी प्रतिमाएं भी बनवाई हैं और इनके नाम से कई कल्याणकारी योजनाएं भी सरकारों द्वारा चलाई जा रही हैं।

Post navigation

Previous: Agra News: खड़े ट्रक में बाइक घुसने से एक की मौत दो गंभीर घायल
Next: Agra News: कोरोना संक्रमण से मृत हुए शिक्षक शिक्षिकाओं को साथी शिक्षकों ने दी श्रद्धांजलि

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260427-WA0006
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

जनवाद टाइम्स 27 April 2026
IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.