Agra News: खड़े ट्रक में बाइक घुसने से एक की मौत दो गंभीर घायल

IMG_20210531_223546
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा

बाह: थाना बसई अरेला क्षेत्र में आगरा बाह स्टेट हाइवे पर बसई अरेला थाने के सामने खड़े ट्रक में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक सवारों की बाइक पीछे से घुस गई जिसमें एक बाइक सवार की मौत हो गई तो वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।प्राप्त जानकारी के अनुसार विक्रम सिंह उम्र करीब 25 वर्ष निवासी पछांय गांव जिला इटावा रविवार देर रात अपने साथी गोलू उम्र करीब 25 वर्ष, नाहर सिंह उम्र करीब 28 वर्ष के साथ मोटरसाइकिल से आगरा से अपनी रिश्तेदारी की बारात में थाना पिढौरा के गांव बरपुरा जा रहा था।

IMG 20210531 223546

बाइक सवार तीनों युवक नशे में धुत थे। नशे की हालत में तेज रफ्तार जा रहे युवकों की बाइक थाना बसई अरेला के सामने सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई जिसमें मौके पर ही बाइक सवार युवक विक्रम की मौत हो गई तो वही नाहर सिंह और गोलू गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर एकत्रित हुए ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र बसई अरेला में भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने दोनों घायल युवकों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

IMG 20210531 223605

वहीं मृतक विक्रम के परिजनों को घटना की सूचना देकर पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया । पुलिस के मुताबिक बाइक सवार तीनों युवक नशे में धुत थे। युवको की जेब एवं बाइक से शराब के पौआ मिले हैं।

You may have missed