Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: उत्तर भारत की काशी बटेश्वर में उमड़ा आस्था का सैलाब

जनवाद टाइम्स 26 July 2021
Share News
       

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: श्रावण मास के पहले सोमवार को उत्तर भारत की काशी कहे जाने वाले बटेश्वर धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु अपने आराध्य भगवान ब्रह्मलाल जी महाराज के दर्शन करने और पूजा अर्चना करने पहुंचे।लेकिन मुख्य मंदिर का गर्भ गृह बन्द होने के चलते देहरी पर ही माथा टेक कर अपनी मनोकामना की याचना की।आपको बता दें कि बटेश्वर को सभी तीर्थों का भांजा कहा जाता है।

IMG 20210726 110207

आमतौर पर सावन के महीने में यहाँ सोमवार के दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं और हजारों की संख्या में श्रद्धालु कावण लाकर भगवान ब्रह्मलाल जी का गंगा जल से रुद्राभिषेक कर अपनी मनोकामना की याचना करते हैं।लेकिन इस बार कोरोना के चलते सरकार द्वारा कावण यात्रा स्थगित कर दी गयी जिसके बाद मंदिर ट्रस्ट द्वारा भी पवित्र धाम में कावण न चढ़ाने का आव्हान किया गया जिसके चलते तीर्थ धाम में कावणियों का प्रवेश वर्जित किया गया।

IMG 20210726 112327

केवल श्रद्धालुओं को ही धाम में आने की अनुमति दी गयी।श्रद्धालुओं ने सुबह से ही बटेश्वर धाम में पहुंचना शरू कर दिया था जो कि शाम तक जारी था।तीर्थ स्थल पहुँचने वाले सभी मार्गों पर पुलिस की बेरिकेडिंग रहीं।घाटों पर पुलिस और पी ए सी के गोताखोर मौजूद रहे।लॉक डाउन के बाद पहली बार बटेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की चहल पहल देखने को मिली।भगवान ब्रह्मलाल जी महाराज के दर्शन और पूजन करने आये श्रद्धालुओं ने कालिंदी में स्नान कर पूजा अर्चना की।

IMG 20210726 215545

 

मंदिर के पुजारी जय प्रकाश गोस्वामी ने बताया कि सरकार के कावण यात्रा को स्थगित करने के बाद मंदिर ट्रस्ट ने भी मंदिर के गर्भ गृह को बंद रखने का फैसला किया है ताकि धाम में अनावश्यक भीड़ न होने पाए हालांकि महामारी पर आस्था भारी पड़ रही है और श्रद्धालु अपने आराध्य के दर्शन करने के लिए घंटों लाइन में लगकर दर्शन कर पा रहे हैं।गर्भ गृह बंद है श्रद्धालु देहरी पर ही पूजा अर्चना कर रहे हैं।तीर्थ स्थल पर श्रद्धालुओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गयीं हैं।जो किसी भी घटना पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।हालांकि अत्यधिक भीड़ होने के चलते जेबकतरे भी सक्रिय रहे।जेबकतरों ने पूजा करने के दौरान एक महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र पार कर दिया लेकिन महिला ने जेबकतरे का हाथ पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

Post navigation

Previous: Ambedkar Nagar News: श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त
Next: Agra News: राशन डीलर की धांधली की शिकायत करने के डेढ़ माह बाद भी जाँच करने नहीं पहुंचा कोई अधिकारी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.