Agra News: कुत्तों ने हमला कर राष्ट्रीय पक्षी मोर को किया घायल

IMG-20210422-WA0012
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह: बाह क्षेत्र के क़्वारी गावँ में गुरुवार दोपहर तेज हवा में राष्ट्रीय पक्षी मोर पेड़ से जमीन पर गिर पड़ा।जिससे वह घायल हो गया।मोर को जमीन पर बैठा देख आसपास घूम रहे आवारा कुत्तों के झुंड ने घेर लिया और मोर पर हमला कर दिया जिससे मोर गंभीर रूप से घायल हो गया।

IMG 20210422 185202

कुत्तों के बीच घिरे मोर को देखकर ग्रामीणों ने कुत्तों को खदेड़ा।गंभीर अवस्था में घायल हुए मोर को क़्वारी यूथ ब्रिगेड के सदस्यों ने ग्रामीणों के सहयोग से फारेस्ट डिपार्टमेंट में ले जाकर इलाज कराया।

IMG 20210422 WA0012 1

ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से राष्ट्रीय पक्षी की जान बच गयी।

You may have missed