Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

आगरा न्यूज: दिल्ली की तरह अब उत्तर प्रदेश में भी हुंकार भरने जा रही आम आदमी पार्टी आगरा में “तिरंगा”यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

जनवाद टाइम्स 29 August 2021
WhatsApp-Image-2021-08-29-at-7.34.21-PM-3-1024x768
Share News
       

जनवाद टाइम्स: आगरा ब्यूरो

आगरा। उत्तर प्रदेश की वर्तमान सरकार के ख़िलाफ़ जनाधार जुटाने और राष्ट्रवाद का असल मकसद समझाने के उद्देश्य को लेकर आज आम आदमी पार्टी द्वारा आगरा में तिरंगा संकल्प यात्रा निकाली गई। एन मौके पर तिरंगा संकल्प यात्रा के पुराने कार्यक्रम को निरस्त करने और नया रुट निर्धारित करने के बावजूद आप कार्यकर्ताओं में जोश व जुनून की कोई कमी नज़र नहीं आई। तिरंगा संकल्प यात्रा के दौरान हज़ारों कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। चारों और हाथों में तिरंगा लहराकर कार्यकर्ता जोश के साथ नारे लगा रहे थे। वहीं एक गाड़ी की छत पर सवार होकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप सांसद संजय सिंह इस यात्रा का नेतृत्व कर रहे थे।

IMG 20210829 WA0018

हिन्दू-मुस्लिम-सिख-ईसाई आपस में हैं सब भाई-भाई’, ‘शिक्षा मुफ़्त दिलाएगी, आम आदमी पार्टी’ आदि नारों के साथ कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था। तिरंगा यात्रा में आई भीड़ को देखकर भाजपा पार्टी और अन्य विपक्षियों के भी पसीने आ गए होंगे। क्योंकि शायद किसी को इतनी भीड़ जुटने का अंदाज़ा नहीं था।

तिरंगा संकल्प यात्रा के माध्यम से दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आम जनमानस को ये बताने का काम किया कि आप पार्टी जाति-धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर आम आदमी के शिक्षा-स्वास्थ्य-रोजगार के लिए काम करेगी। अगर आप पार्टी की यूपी में सरकार बनती है तो दिल्ली की तर्ज़ पर मुफ्त बिजली और अच्छी सरकारी सुविधाएं देने का काम किया जाएगा जो कि पिछले 75 सालों में नहीं हुआ।

IMG 20210829 WA0016

संजय सिंह ने कहा कि उप्र में मौजूदा सरकार के राज में तमाम ऐसी घटनाएं हुई हैैं ज‍िनसे त‍िरंगे की शान को ठेस पहुंची है। यहां बेटियों के ख‍िलाफ रोज बलात्‍कार की घटनाएं सुनने को म‍िलती हैं। सरकार न्‍याय द‍िलाने की जगह जबरदस्‍ती रात के अंधेरे में पीड़‍िता का शव जलाने का काम करती है। त‍िरंगे की आन-बान-शान के ल‍िए राजनीत‍िक बदलाव लाने का संकल्‍प द‍िलाने की खात‍िर आगरा से शुरू हुई आम आदमी पार्टी की यह त‍िरंगा संकल्‍प यात्रा प्रदेश की 403 व‍िधानसभा सीटों पर यह यात्रा न‍िकाली जाएगी।

सेवान‍िवृृृत आईपीएस अम‍िताभ ठाकुर की ग‍िरफ्तारी की भर्त्‍सना करतेे हुए मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ को मुकदमा मंत्री बताया। संजय सिंह ने कहा- कोरोना काल में ऑक्‍सीमीटर, थर्मोमीटर, ऑक्‍सीजन स‍िल‍िंंडर के नाम पर घोटाला करने वाली यह सरकार जब दूसरी लहर में लोगों की मौतें हो रही थी, तब राम मं‍द‍िर के नाम पर चंदा करने में जुटी थी। जल जीवन म‍िशन में आम आदमी के पानी की चोरी करने वाली इस सरकार को उखाड़ फेंकने का जो संकल्‍प मनीष स‍िसौद‍िया इन यात्राओं के दौरान द‍िलाएंगे, वो इस नाकारा सरकार को उखाड़ फेंककर प्रदेश में नई राजनीत‍ि का सूत्रपात करेगा।

Post navigation

Previous: आगरा न्यूज: रविवार को आगरा में निकाली गई दलित स्वाभिमान यात्रा
Next: Bihar News: गांव व महल्ले मे घुसा वर्षा का पानी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.