संवाददाता: प्रताप सिंह आजाद
आगरा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर 29 अगस्त 1947 को बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी को संविधान ड्राफ्टिंग कमेटी के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था इसी के उपलक्ष में आगरा जिला व शहर कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग दलित कांग्रेस नेतृत्व में एकत्रित होकर दलित स्वाभिमान यात्रा का आयोजन कर तार घर मैदान से निकालते हुए सदर बाजार होते हुए नगला पदमा अंबेडकर प्रतिमा पर पहुंचकर माला पहनाकर व दलित समाज के बुजुर्गों को सम्मानित कर कार्यक्रम समाप्त किया गया। कार्यक्रम में शामिल जिला अध्यक्ष अमीचंद जाटव,शहर अध्यक्ष तरुण सागर,प्रदेश सचिव अमित सिंह,प्रदेश महासचिव अनुसूचित जाति विभाग जगदीश जाटव, प्रताप आजाद जिला सचिव,दीपक शर्मा महानगर अध्यक्ष यूथ कांग्रेस,रमेश पहलवान महानगर अध्यक्ष ओ बी सी,सुभाष उपाध्याय जी,प्रताप सिंह कौशल,विकास भारती जी,माया माहौर जी,आशा राम प्रधान नैनाना जाट,साथ ही आज अखिलेश जाटव ब उनके साथियो ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी में शामिल हुए ।