Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: जैतपुर पुलिस ने सर्राफा व्यापारी लूट कांड के आरोपी दबोचे लूट का सामान किया बरामद

जनवाद टाइम्स 28 March 2021
IMG-20210328-WA0009
Share News
       

संवाददाता सुशील चंद्रा
जैतपुर: इसी माह में 5 मार्च को जैतपुर कस्बे के एक सर्राफा व्यापारी से शाम को घर लौटते वक्त बाइक सवार तीन लुटेरों ने तमंचे की नोक पर बैग छीन कर लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस घटना के बाद जैतपुर बाजार में सनसनी फैल गई थी वहीं घटना के बाद से ही जैतपुर पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी हुई थी। बीती शाम मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सर्राफा व्यापारी लूट कांड के तीनों आरोपियों को दबोचने में सफलता हासिल की है।

Agra News: जैतपुर पुलिस ने सर्राफा व्यापारी लूट कांड के आरोपी दबोचे लूट का सामान किया बरामद IMG 20210328 WA0009 1 IMG 20210328 WA0008 1

विदित हो कि 5 मार्च की शाम को बाह निवासी सर्राफा व्यापारी नरेश वर्मा हर रोज की तरह ही अपनी दुकान को बंद कर जैतपुर चौराहे से टैंपू में बाह जाने के लिए सवार हुए थे उसी समय सर्राफा व्यापारी नरेश वर्मा के टेंपो के पीछे बाइक सवार तीन लुटेरे लग गए और उन्होंने जैतपुर बाजार निकलते से ही बाह जैतपुर मार्ग पर रूपपुरा गांव के पास स्थित एक भट्टे के नजदीक बाइक सवार लुटेरों ने तमंचा दिखाकर टेंपो रोक लिया और उसमें बैठे सर्राफा व्यापारी नरेश वर्मा के कनपटी पर तमंचा लगाकर हाथों से बैग छीन कर भाग गए।

 

घटना के बाद नरेश वर्मा ने जैतपुर थाने में तहरीर देते हुए बताया था कि उनके बैग में 55 सो रुपए,बही खाता और मोबाइल रखा हुआ था।पुलिस घटना के आरोपियों की तलाश में लगी हुई थी।कल दोपहर के समय जैतपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सर्राफा व्यापारी के लूट कांड के तीनों मुख्य आरोपी जैतपुर क्षेत्र में किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में आ रहे हैं। मुखबिर की सूचना के आधार पर जैतपुर थाना अध्यक्ष योगेंद्र पाल सिंह अपने साथ एसआई कपिल कुमार और पुलिस टीम के साथ कमतरी पुल पर पहुँचकर घेराबंदी कर दी और जैसे ही बाइक सवार लुटेरे पुलिस की पहुंच में पहुंचे वैसे ही उन्होंने लुटेरों को दबोच लिया।

 

जैतपुर पुलिस ने जब आरोपियों की खाना तलाशी ली तो लुटेरों के पास से एक 315 का तमंचा व चार जिंदा कारतूस मिले। पुलिस तीनों आरोपियों को पकड़कर थाना जैतपुर उठा लाई जहां पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम पंचम पुत्र किशन सिंह निवासी कछपुरा थाना बलराई इटावा गोलू उर्फ गोविंद पुत्र अमर सिंह निवासी कछपुरा थाना बलराई इटावा व तीसरे आरोपी ने अपना नाम रजत पुत्र रविंद्र सिंह निवासी नई गाड़ी थाना नगला खंगार फिरोजाबाद बताया। सर्राफा व्यापारी लूट कांड के आरोपियों को दबोचने की सूचना पर जैतपुर थाना परिसर में उन्हें देखने के लिए व्यापारियों की भीड़ लग गई।जैतपुर पुलिस की इस कामयाबी पर सर्राफा व्यापारियों ने राहत की सांस ली और पुलिस विभाग की सराहना की है।

Post navigation

Previous: Agra News: बाह ब्लॉक परिसर में पर्चा खरीदने पहुंचे प्रत्याशी,पहले दिन अव्यवस्थाएं रहीं हावी
Next: Agra News: अनियंत्रित कार सड़क किनारे खाई में पलटी पांच हुए घायल

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.