Agra News: आईजी पहुँचे पिनाहट लिया चम्बल के जलस्तर का जायजा

Agra News: आईजी पहुँचे पिनाहट लिया चम्बल के जलस्तर का जायजा
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज़

पिनाहट: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के पिनाहट क्षेत्र से सटी चंबल नदी में आई बाढ़ को आईजी आगरा ने पहुँच कर जल स्तर का निरीक्षण किया।बाढ़ प्रभावित गांवो के बारे में पुलिस कर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार चंबल में भयंकर बाढ़ को लेकर पिनाहट बाह क्षेत्र के दर्जनों गांव बाढ़ का पानी घुसने से प्रभावित हुए हैं।ग्रामीणों ने गाँव से पलायन कर अपना ठिकाना बीहड़ी इलाकों में बना लिया है। लगातार चंबल प्रभावित गांव का प्रशासनिक अधिकारी निरीक्षण कर रहे हैं।

 

Agra News: आईजी पहुँचे पिनाहट लिया चम्बल के जलस्तर का जायजा परिस्थिति को देखते हुए निपटने को तैयार हैं। चंबल में बाढ़ को लेकर आईजी आगरा रेंज नवीन अरोड़ा शुक्रवार की शाम को पिनाहट चंबल नदी घाट पहुंचे जहां उन्होंने जल स्तर का निरीक्षण किया और स्थानीय प्रशासनिक कर्मचारियों एवं पुलिसकर्मियों से बाढ़ प्रभावित गांव के हालत पर चर्चा की।

 

Agra News: आईजी पहुँचे पिनाहट लिया चम्बल के जलस्तर का जायजावही आईजी आगरा ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आपातकालीन स्थिति से निपटने को जल पुलिस एवं स्थानीय पुलिस के साथ पीएसी को तैनात किया गया है। एनडीआरएफ एसडीआरएफ की टीम मौजूद हैं अगर स्थिति गंभीर हुई तो तत्काल नियंत्रण की जा सकेगी। फिलहाल स्थिति सामान्य है प्रशासन हर स्थिति से निपटने को तैयार है। पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।

Trending News