Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: आधार सेंटरों पर आधार कार्ड बनाने के नाम पर लिए जा रहे सौ से दो सौ रुपये

जनवाद टाइम्स 27 September 2021
Agra News: आधार सेंटरों पर आधार कार्ड बनाने के नाम पर लिए जा रहे सौ से दो सौ रुपये
Share News
       

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज़

बाह: कस्बा में आधार सेंटरों पर इन दिनों जमकर भीड़ उमड़ रही है।बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं और ग्रामीण आधार कार्ड बनवाने व करेक्शन कराने के लिए सुबह से ही बैंक व डाकखाने पर पहुँच जाते हैं।विदित हो कि इन दिनों छात्रवृत्ति फॉर्म भरे जा रहे हैं जिसमें आधार कार्ड लगाना अनिवार्य है।साथ ही राशन कार्ड,आवास,गैस कनेक्शन, आदि के लिए भी आधार कार्ड की अनिवार्यता है।

 

IMG 20210927 WA0036 आधार बनवाने के लिए ग्रामीण सुबह से लाइन में लग जाते हैं लेकिन सभी के आधार कार्ड नहीं बन पाते।सोमवार को दोपहर नए आधार कार्ड बनाने के नाम पर एक ग्रामीण से डाकखाना में आधार कार्ड सेंटर संचालक ने सौ रुपये ले लिए जिस पर उन्होंने मीडिया कर्मियों को फोन कर बुला लिया।बिजौली निवासी ग्रामीण सतेंद्र ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी ज्योति का नया आधार कार्ड बनावाया जिसके लिए डाकखाना में सेंटर संचालक ने सौ रुपये ले लिए जबकि नया आधार कार्ड निःशुल्क बनाया जाता है।रुपये न देने पर आधार कार्ड बनाने से मना कर दिया और शिकायत करने पर आधार कार्ड रिजेक्ट कराने की धमकी दी।

 

IMG 20210927 WA0036वहीं खेडा राठौर निवासी छात्र भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उसने भी नया आधार कार्ड बनवाया है उससे भी सौ रुपए लिए हैं।वहीं जरार निवासी एक महिला अपने 6 माह के बच्चे का आधार कार्ड बनवाने के लिए आई थी उसने बताया कि वह सुबह से लाइन में लगी है लेकिन उसे फॉर्म नहीं दिया गया जो रुपये दे देते हैं उन्हीं को फॉर्म देकर आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं।

 

Agra News: आधार सेंटरों पर आधार कार्ड बनाने के नाम पर लिए जा रहे सौ से दो सौ रुपयेआपको बता दें कि आधार कार्ड बनाने के नाम पर बसूली का खेल काफी समय से चल रहा है।पिछले दिनों कस्बा की ही आर्यावर्त बैंक में भी आधार कार्ड बनाने के नाम पर ग्रामीणों ने दो सौ से पांच सौ रुपये लिए जाने की बात कही थी।ग्रामीणों ने आधार सेंटर संचालको पर कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

Post navigation

Previous: Bihar news बाढ़ से कटाव, गन्ना बर्बाद आदि मुआवजा के लिए सरकार किसान पोर्टल खोले- विधायक
Next: Agra News: कॉलेज में निकला अजगर सांप छात्रों व शिक्षकों में मचा हड़कंप, वनविभाग की टीम ने पकड़ा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.