Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

अम्बेडकर नगर न्यूज चित बहाल के छात्र छात्राओं ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में प्रदेश व जिले के टॉप विद्यालय का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 17 May 2023
अम्बेडकर नगर न्यूज चित बहाल के छात्र छात्राओं ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में प्रदेश व जिले के टॉप विद्यालय का नाम किया रोशन
Share News
       

संवाददाता पंकज कुमार

अम्बेडकर नगर जनपद के विकास खण्ड़ जहांगीरगंज अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्र में स्थित चित बहाल आदर्श बालिका इंटर कॉलेज पूरनपुर के छात्र छात्राओं ने जिले से लेकर प्रदेश की टॉपटेन सूची में स्थान पाकर पूरे जिले और प्रदेश में नाम रोशन किया है इन बच्चों के प्रतिभा सम्मान समारोह में आकर मैं गौरान्वित महसूस कर रहा हूँ और विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ अभिभावकों को बधाई देते हैं ।

IMG 20230517 WA0115 IMG 20230517 WA0114उक्त बातें चित बहाल आदर्श बालिका इंटर कालेज पूरनपुर के छात्र छात्राओं के प्रतिभा सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने कही । आपको बता दें कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्र छात्राओं ने घोषित हुए हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में प्रदेश व जिले के टॉप टेन सूची में विद्यालय के 8 छात्र छात्राओं ने स्थान हासिल कर अपना दबदबा कायम रखने में सफल रहे ।

अम्बेडकर नगर न्यूज चित बहाल के छात्र छात्राओं ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में प्रदेश व जिले के टॉप विद्यालय का नाम किया रोशनकार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश प्रताप सिंह ने किया जबकि संचालन डॉ सत्यवान एवं एकता सिंह ने किया कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्राचार्य डॉ जितेन्द्र बहादुर सिंह, खंडविकास अधिकारी अनिल कुमार कुशवाहा, पूर्व प्रधानाचार्य अर्जुन पाण्डेय, पूर्व प्रधानाचार्य बंशबहादुर, थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया ततपश्चात विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत, सरस्वती वंदना आदि ।मनमोहक गीतों के माध्यम से उपस्थित लोगों को तालियाँ बजाने पर मजबूर कर दिया। हाई स्कूल के परीक्षा परिणाम में श्रेया मिश्रा ने प्रदेश में पांचवा स्थान हासिल किया है उसको कुल 600 में 584 अंक प्राप्त हुए हैं वही सुमित यादव ने 600 में 581 अंक प्राप्त कर प्रदेश की सूची में आठवां स्थान पाया है हाईस्कूल में 234 छात्र छात्राओं ने ससम्मान परीक्षा उत्तीर्ण किया है सभी को मेडल प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा इंटरमीडिएट की परीक्षा के आए परिणाम में विद्यालय की छात्रा शैलीनंदा ने प्रदेश की सूची में आठवां स्थान प्राप्त किया है उसको कुल 500 में 480 अंक प्राप्त हुए हैं वही जिले की टॉप टेन सूची में हाई स्कूल की छात्रा सौम्या प्रजापति श्रेया दूबे व इंटरमीडिएट की छात्रा श्रेया प्रजापति अभिमन्यु प्रजापति व एकता गोंड़ ने भी स्थान प्राप्त किया है सभी 151 ससम्मान उत्तीर्ण विद्यार्थियों को मेडल, व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ सुषमा सिंह व संरक्षक डॉ महेंद्र प्रताप सिंह,चित बहाल अतुलांजनेय महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विजय प्रताप ने छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।

अम्बेडकर नगर न्यूज चित बहाल के छात्र छात्राओं ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में प्रदेश व जिले के टॉप विद्यालय का नाम किया रोशनप्रधानाचार्य डॉ सुषमा सिंह ने कहा कि शिक्षकों के अथक प्रयास के साथ-साथ विद्यालय के अनुशासन का परिणाम है कि विद्यालय के छात्र छात्राएं प्रदेश की सूची में अपना नाम स्थापित कर विद्यालय को गौरवान्वित करने का कार्य किया है। इस मौके पर शिक्षिका एकता, अर्चना त्रिपाठी शिक्षक आशीष, लक्ष्मण सिंह ,ज्ञानेंद्र सिंह टॉपटेन सूची में आये छात्र छात्राओं के साथ उनके अभिभावक माता सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Etawah News: पंचनद क्रिकेट चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जीती बेनीपुरा टीम
Next: Agra News : 1857 से 1947 तक स्वतंत्रता आंदोलन की झलक ने किया रोमांचित

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.