Agra News: श्री मद भागवत कथा श्रवण कर भाव विभोर हुए पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुग्रीव सिंह चौहान

Agra News: श्री मद भागवत कथा श्रवण कर भाव विभोर हुए पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुग्रीव सिंह चौहान
Share News

पिनाहट: पिनाहट क्षेत्र के गांव सुखभान पुरा में चल रही श्री मद भागवत कथा का श्रवण करने के लिए पूर्व ब्लाक प्रमुख सुग्रीव सिंह चौहान अपने साथियों सहित पहुँचे। जहाँ पूर्व ब्लाक प्रमुख सुग्रीव सिंह चौहान ने कथा वाचक व्यास जी का माला पहनाकर स्वागत किया। बुधवार को श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने पहुंचे पूर्व ब्लाक प्रमुख सुग्रीव सिंह चौहान गांव सुख भान पुरा पहुंचे।

IMG 20210721 WA0082

जहाँ वे श्रीमद्भागवत महापुराण कथा वाचक आचार्य श्री पीयूष कौशिक जी के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा सुन कर आनंद से भाव विभोर हो गए।कथा स्थल पर आचार्य पूरण सिंह जी और परीक्षित बने भोले साधु का भी माला पहनाकर जोशीला स्वागत किया। प्रधान अजय कौशिक ने बताया कि 23 जुलाई गुरुपुर्णा को विशाल भंडारा आयोजित होगा।

Trending News