Agra News: रेलवे लाइन पर मिला युवक का शव परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

IMG-20210330-WA0059
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह: जैतपुर हॉल्ट के पास रेलवे लाइन पर एक युवक का शव आज सुबह पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

IMG 20210330 WA0059

जानकारी के अनुसार राजीव पुत्र राम बहादुर उम्र करीब 35 वर्ष निवासी मोहल्ला टंकी कस्बा जैतपुर मजदूरी का कार्य करके अपनी रोजी-रोटी चला रहा था। सोमवार की देर शाम खाना पीना खाकर घर के बाहर सोया हुआ था। मंगलवार को सुबह कस्बा जैतपुर के हॉल्ट के पास रेलवे लाइन पर युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया तत्काल पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची जैतपुर पुलिस ने मृतक युवक के शव की शिनाख्त की और परिजनों को सूचित किया। वही घटना की सूचना पर आरपीएफ पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंचे और मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों में युवक की मौत से कोहराम मच गया है।

IMG 20210330 125735

मृतक के भाई आलोक सहित परिजनों ने राजीव के हत्या की आशंका जताई है । वहीं आरपीएफ पुलिस ने मृतक युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।मृतक के परिजनों ने पुलिस से घटना के खुलासे की माँग की है।

You may have missed