Agra News: शॉर्ट सर्किट से पशुओं के बाड़े में लगी भीषण आग 5 पशु मरे दो गंभीर झुलसे

IMG_20210330_135400
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह: थाना खेड़ा राठौर क्षेत्र के अंतर्गत गांव भगतनपुरा में बीते शाम विद्युत तार के शार्ट सर्किट के चलते पशुओं के बाड़े में भीषण आग लग गई जिसमें 5 पशुओं की जलकर मौत हो गई और दो गंभीर झुलस गए। ग्रामीणों ने एकत्रित होकर ट्यूबवेल पंप चला कार पानी डालकर आग पर काबू पाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना खेड़ा राठौर क्षेत्र के अंतर्गत गांव भगतनपुरा गांव निवासी किसान कृपाशंकर सिंह के घर के पास पशुओं का बाड़ा बना हुआ है जिसमें सोमवार को दोपहर बाद झोपड़ी में विद्युत तार में अचानक फॉल्ट हो गया फॉल्ट से उठी चिंगारी के चलते बाड़े में भीषण आग लग गई जिससे ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई।

IMG 20210330 135400

आग को बुझाने का प्रयास किया गया मगर आग नहीं बुझी और आग पास में ही किसान के गेहूं के खेत तक फैल गयी। फसल में लगी आग देखकर ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल ट्यूबवेल पंप चला कर लेजम द्वारा पानी डालकर बमुश्किल पशुओं के बाड़े एवं फसल में लगी आग पर काबू पाया। आग से किसान के बाड़े में बंधे 7 पशुओं में से पांच पशुओं की जलकर मौत हो गई तो वही दो पशु आग से गंभीर रूप से झुलस गए जिनका पशु चिकित्सकों द्वारा इलाज कराया जा रहा है।

IMG 20210330 135501

वही आग से करीब 1 बीघा गेहूं की फसल जल गई और करीब 3 लाख से अधिक कीमत के पशुओं की मौत हो गयी। सूचना पर स्थानीय पुलिस एवं राजस्व कर्मियों ने मौके पर मौका मुआयना किया है। वही पीड़ित किसान ने शासन प्रशासन से हुए नुकसान के लिए मुआवजे की गुहार लगाई है।

You may have missed