Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: मदद के लिए चिल्लाती प्रसूता को छोड़ वीडियो बनाता रहा दबंग फार्मासिस्ट

जनवाद टाइम्स 11 November 2021
IMG-20211111-WA0040
Share News
       

संवाददाता सुशील चंद्रा

बाह: स्वास्थ्य केंद्रों पर आए दिन स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लापरवाही बरतने के मामले देखने को मिलते हैं।ऐसा ही एक वाकया बाह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में देखने को मिला जब प्रसव के लिए आयी प्रसूता और साथी महिलाएं मदद के लिए चिल्लाती रहीं लेकिन स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात दबंग फार्मासिस्ट जो कि आए दिन अपने कारनामों को लेकर सुर्ख़ियों में रहता है ने मदद के लिए चिल्लाती प्रसूता की मदद करने के बजाय उसका वीडियो बनाकर हड़काना शरू कर दिया।

 

IMG 20211111 WA0041 प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को गांव सुन्सारपुरा से एक प्रसूता ट्रैक्टर ट्राली से अपने परिजनों के साथ प्रसव के लिए बाह सी एच सी पहुंची थी। प्रसूता दर्द के कारण कराह रही थी और प्रसूता के साथ आई महिलाएं फार्मेसिस्ट से अपने मरीज को ट्रैक्टर ट्राली से नीचे उतारने की गुहार लगा रही थी लेकिन तैनात फार्मासिस्ट मदद करने की बजाय परिवार की महिलाओं पर नाराज हो गया कहा यह मेरा काम नहीं है।

 

IMG 20211111 WA0040महिलाओं ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से शिकायत की बात कही तो फार्मेसिस्ट आग बबूला हो गया और प्रसूता को दर्द से कराहता छोड़ दबंग फार्मासिस्ट वीडियो बनाता रहा। सीएचसी पर तैनात फार्मासिस्ट आए दिन मरीजों और तीमारदारों के साथ गलत व्यवहार को लेकर चर्चा में रहता है। करीब एक माह पूर्व चिकित्सा अधीक्षक ने डेंगू वार्ड में फार्मासिस्ट की ड्यूटी लगाई थी। वही कमीशन के चक्कर में मरीजों के परिजनों से अपने चहेते मेडिकल स्टोर से दवा मंगाने को लेकर मरीजों के परिजनों से तकरार भी हुई थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसकी शिकायत लोगों ने मुख्यमंत्री पोर्टल तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी से की थी। सीएमओ ने शिकायत कर्ताओं को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। वहीं इससे पूर्व भी एक शिकायत को लेकर फार्मासिस्ट पर कार्यवाही हो चुकी है।

 

Agra News: मदद के लिए चिल्लाती प्रसूता को छोड़ वीडियो बनाता रहा दबंग फार्मासिस्ट फार्मासिस्ट के द्वारा मरीजों तथा तीमारदारों से गलत व्यवहार और दबंगई को लेकर क्षेत्र की जनता में रोष व्याप्त है। वहीं चिकित्सा अधीक्षक डॉ जितेंद्र वर्मा का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है अगर परिजन शिकायत करेंगे तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Post navigation

Previous: Bihar news लोकआस्था के छठ महापर्व के प्रति जन जन की आस्था बनी देश-विदेश में भी बिहार की विशेषता: गरिमा
Next: Agra News: बटेश्वर मेले में आयोजित हुई मैराथन दौड़ में विजेता ने जीता एक लाख का पुरस्कार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.