Agra News: बढ़ती लूट और चोरी की घटनाओं के बाद भी नहीं सुधर रहे बैंककर्मी

IMG-20210924-WA0056
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: कस्बा बाह क्षेत्र के अंतर्गत स्टेट हाइवे पर स्थित केनरा बैंक शाखा के हालात दिनों दिन बद से बदतर होते जा रहे हैं। ग्राहकों के लिए जल्दी बंद हो जाने वाली शाखा के कर्मचारी कार्य के दौरान कभी सर्वर न होने कभी स्टाफ के छुट्टी पर होने का बनाते देखे जा सकते हैं।

 

IMG 20210924 WA0056 लेकिन शाखा के उपभोक्ताओं के लिए बंद होने के बाद बिना किसी सुरक्षाकर्मी के मुख्य गेट को खोलकर बैंक में बैठे रहते हैं। मुख्य गेट का बिना किसी सुरक्षाकर्मी की मौजूदगी के खुला रहना किसी भी बड़े घटना का सबब बन सकता है लेकिन बैंक कर्मी है जो सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं।गुरुवार शाम छह बजे के लगभग कस्बा की बाह आगरा स्टेट हाईवे पर बनी कैनरा बैंक की शाखा का मुख्य गेट खुला हुआ था वही गेट पर कोई सुरक्षाकर्मी या कर्मचारी मौजूद नहीं था और गेट के बाहर सड़क पर कुछ बाइक सवार खड़े हुए थे।

 

Agra News: बढ़ती लूट और चोरी की घटनाओं के बाद भी नहीं सुधर रहे बैंककर्मीशहरों से लेकर देहात में आए दिन होने वाली बैंक रोबरी की घटनाओं के बाद बैंक कर्मियों के द्वारा इस प्रकार की लापरवाही कहीं न कहीं घटना को आमंत्रण देने वाली है। आमतौर पर बैंक बंद होने के बाद बिना किसी सुरक्षाकर्मी के गेट को खुला रखना अपराधियों के लिए खुला आमंत्रण साबित हो सकता है।बैंक अधिकारियों को इस मामले पर संज्ञान लेना चाहिए।जिससे कि लापरवाही के चलते कोई अनहोनी न हो सके।

Trending News