Agra News: बाह पुलिस ने मास्क को लेकर चलाया सघन चैकिंग अभियान, किये दर्जनों चालन

IMG-20210417-WA0085
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह: कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बाद सरकार द्वारा सख्त कदम उठाने के साथ साथ लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है लेकिन लोग फिर भी कोरोना से बचाव के लिए सजगता बरतते नजर नहीं आ रहे हैं।

IMG 20210417 WA0085

थाना प्रभारी बाह विनोद पवार के निर्देशन में थाना बाह पुलिस द्वारा मास्क को लेकर सघन चैकिंग अभियान चलाया गया जिसमें दर्जनों चालान करने के साथ जुर्माना भी बसूला गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी बाह विनोद पवार के निर्देशन में उपनिरीक्षक आशुतोष सिंह,उपनिरीक्षक गंगा प्रसाद तथा एंटी रोमियो प्रभारी ज्ञानेंद्र शर्मा के द्वारा बैंक परिसर के पास,मुख्य चौराहा व सब्जी मंडी के पास मास्क को लेकर सघन अभियान चलाया गया

IMG 20210417 WA0084

जिसमें बिना मास्क पाए जाने पर 28 लोगों से 13 हजार जुर्माना बसूला साथ ही 12 ई चालान भी काटे गए।साथ ही इन्हें चेतावनी भी दी कि भविष्य में बिना मास्क के पकड़े जाने पर दस हजार का जुर्माना बसूला जाएगा।

You may have missed