Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News : शहर के समस्त विद्यालयों के छात्र प्रतिनिधियों एवं शिक्षकों हेतु एक कार्यशाला का आयोजन

जनवाद टाइम्स 24 December 2023
Agra News: A workshop was organized for student representatives and teachers of all the schools of the city.
Share News
       

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के निदेशक व नेशनल कैंपेन फॉर मेंटल वैल बींग के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. सुशील गुप्ता* छात्रों एवं शिक्षकों के शैक्षणिक एवं भावनात्मक विकास हेतु समान रूप से पहल करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहते हैं। इसी ध्येय को दृष्टिगत रखते हुए प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, दयालबाग, आगरा में *नेशनल कैंपेन फॉर मेंटल वैल बींग (राष्ट्रीय मानसिक कल्याण अभियान)* के तत्वाधान में *शनिवार, 23 दिसंबर, 2023* को आगरा शहर के समस्त विद्यालयों के छात्र प्रतिनिधियों एवं शिक्षकों हेतु एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का विषय मानसिक एवं भावनात्मक कल्याण था।Agra News: A workshop was organized for student representatives and teachers of all the schools of the city.

इस कार्यशाला की मुख्य वक्ता *प्रख्यात मनोवैज्ञानिक एवं इंस्टीट्यूट ऑफ़ साइकोमेट्रिक असेसमेंट एंड काउंसलिंग, नई दिल्ली की संस्थापक डॉ. कोमलप्रीत कौर थीं।Agra News: A workshop was organized for student representatives and teachers of all the schools of the city.

कार्यशाला का उद्देश्य वर्तमान परिदृश्य में छात्रों में बढ़ रहे मानसिक तनाव एवं अवसाद को कम करके उनके मानसिक एवं भावनात्मक कल्याण को संवर्धित करना था, जिसके कारण विद्यार्थियों द्वारा की जा रही आत्महत्या की दरों में हो रही वृद्धि पर अंकुश लगाना है। कार्यशाला में आगरा शहर के लगभग 120 छात्र प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया एवं उन्हें इस कार्यशाला के माध्यम से इस प्रकार प्रशिक्षित किया गया कि वे अपने विद्यालयों में ऐसे सत्र का संचालन कर छात्रों को इसके प्रति जागरूक कर सकें।

कार्यशाला की शुरुआत डॉ. कोमलप्रीत कौर ने वातावरण को सहज बनाते हुए मधुर गीत से की एवं सभी छात्रों ने अपना परिचय दिया। तत्पश्चात वर्तमान शैक्षणिक प्रणाली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज की शिक्षा अधिक प्रतिस्पर्धी और तनावपूर्ण हो गई है, जिससे छात्रों में विभिन्न मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य समस्याएँ पैदा हो रही हैं। अच्छा प्रदर्शन करने का बढ़ता दबाव, माता-पिता, शैक्षणिक संस्थानों और समाज से उच्च उम्मीदें और भविष्य का डर इस तनाव के कुछ कारण हैं। माइंडफुलनेस और भावनात्मक बुद्धिमत्ता छात्रों के तनाव को प्रबंधित करने और कल्याण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

माइंडफुलनेस का अभ्यास करके, छात्र अपने तनाव और चिंता को अधिक प्रभावी ढंग से प्रबंधित करना सीख सकते हैं, अपने फोकस और ध्यान में सुधार कर सकते हैं और अधिक आत्म-जागरूकता और लचीलापन विकसित कर सकते हैं। उन्होंने कुछ रोचक एवं मनोरंजक गतिविधियों से छात्रों को इस विषय के प्रति सजग एवं जागरूक किया। छात्र भी अपनी जिज्ञासाओं के समाधान पाकर अत्यंत प्रसन्न दिखाई दे रहे थे।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने मुख्य वक्ता का आभार व्यक्त किया एवं छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि…..

कार्यक्रम का संचालन डिंपी महेंद्रु व शालिनी पंजवानी ने किया।

Post navigation

Previous: Agra News : किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल कालिंदी विहार आगरा के प्रांगण में रहा वार्षिकोत्सव 2023 का आयोजन
Next: Prayagraj News :मा0 न्यायमूर्ति जी के द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलन कर मिलेट्स रेसिपी एवं उपभोक्ता जागरुकता कार्यक्रम का किया गया शुभारम्भ

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.