Prayagraj News :मा0 न्यायमूर्ति जी के द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलन कर मिलेट्स रेसिपी एवं उपभोक्ता जागरुकता कार्यक्रम का किया गया शुभारम्भ

Prayagraj News: Millets recipe and consumer awareness program was inaugurated by lighting the island by Honorable Justice Ji.
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

दिनांक 23.12.2023 को जिला पंचायत सभागार में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, स्व0 चौधरी चरण सिंह जी के जन्म दिवस एवं उ0प्र0 मिलेट्स पुनरोद्वार कार्यक्रम अन्तर्गत मिलेट्स रेसिपी एवं उपभोक्ता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

IMG 20231224 WA0083कार्यक्रम का शुभारम्भ मा0 न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय इलाहाबाद श्री शेखर यादव जी के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री, स्व0 चौधरी चरण सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्री हर्ष देव पाण्डेय एवं जिला विकास अधिकारी श्री भोला नाथ कनौजिया ने विशिष्ट अतिथि के रूप में तथा श्री एस0पी0 श्रीवास्तव, उप कृषि निदेशक, श्री सुभाष मौर्य, जिला कृषि अधिकारी, श्री मुकेश कुमार, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, श्री सुरेश कुमार यादव अधिशासी अभियन्ता सिंचाई, श्रीमती अर्पिता राय, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी सोरांव, प्रयागराज उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला कृषि अधिकारी, प्रयागराज द्वारा किया गया।
उप कृषि निदेशक, प्रयागराज द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, स्व0 चौधरी चरण सिंह जी के जीवनवृत्त पर प्रकाश डालते हुए विभागीय योजनाओं सहित कार्यक्रम की संक्षिप्त रूपरेखा प्रस्तुत की गयी तथा मिलेट्स पुनरोद्वार योजनान्तर्गत कृषकों को देय सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गयी।

IMG 20231224 WA0082
डा0 मदनसेन सिंह वैज्ञानिक, शुआट्स नैनी, प्रयागराज द्वारा बताया गया कि वर्तमान समय में रासायनिक खाद का प्रयोग करने से मिट्टी कमजोर हो गयी है इसलिये खेतों में सनई, ढैंचा एवं गोबर की खाद का प्रयोग करने से भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ेगी तथा भूमि शोधन एवं बीज शोधन करने से आपकी फसल रोगमुक्त तथा मिट्टी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा एवं उत्पादन भी अच्छा होगा। कृषकों को अधिक उत्पादन करने के लिये वैज्ञानिक ढंग से खेती करने की अवश्यकता पर बल दिया गया।

Prayagraj News: Millets recipe and consumer awareness program was inaugurated by lighting the island by Honorable Justice Ji.
किसान सम्मान दिवस के अवसर पर मा0 न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय इलाहाबाद श्री शेखर यादव जी ने अपने सम्बोधन में पूर्व प्रधानमंत्री जी को किसानों का मसीहा बताते हुए कृषकों को जानकारी दी कि पूर्व प्रधानमंत्री जी ने निश्चित रूप से किसानों की पीड़ा समझी इसलिये उन्होंने किसानों के उत्थान का बीणा उठाया। मा न्यायमूर्ति जी द्वारा किसानों को जैविक खेती करने के लियेे प्रोत्साहित किया गया तथा जैविक खेती करने से होने वाले लाभ की स्थितियों से अवगत कराया गया। पशुपालन पर चर्चा करते हुए गाय पालन के बारे में जानकारी देते हुए गाय के दूध के महत्व के बारे में बताया गया। श्री अन्न के अन्तर्गत आने वाले बाजरा, कोदो, सांवा आदि का उपयोग करने के लिये कृषकों को प्रोत्साहित किया गया।

Prayagraj News: Millets recipe and consumer awareness program was inaugurated by lighting the island by Honorable Justice Ji.
आज के कार्यक्रम में कृषि से संबंधित विभिन्न विभागों द्वारा कृषकों की जानकारी के लिये 25 स्टाल लगाये गये तथा लगभग 510 कृषकों द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में मा0 श्री शेखर यादव न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय इलाहाबाद एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं जिला विकास अधिकारी द्वारा कृषि में गेहूॅं, धान, चना, बाजरा एवं सरसों फसल में अच्छी उत्पादकता प्राप्त करने वाले 12 कृषकों में 06 को प्रथम एवं 06 को द्वितीय पुरस्कार, उद्यान में अमरुद, केला, आलू, एवं प्याज के 08 कृषकों में 04 को प्रथम एवं 04 को द्वितीय पुरस्कार, मत्स्य पालन में 08 किसानों को मछली उत्पादन के क्षेत्र में 04 को प्रथम एवं 04 को द्वितीय पुरस्कार, एवं पशुपालन में 08 किसानों को अधिक दुग्ध उत्पादन प्राप्त करने पर 04 को प्रथम एवं 04 को द्वितीय पुरस्कार तथा 02 महिला कृषकों को पशुपालन के क्षेत्र में विशिष्ट महिला पुरस्कार 01 को प्रथम एवं 01 को द्वितीय पुरस्कार इस प्रकार कुल 38 कृषकों को अपने-अपने क्षेत्र में अधिकतम उत्पादन प्राप्त करने पर शाल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जनपद के 01 कृषक श्री बद्री प्रसाद पुत्र श्री माता प्रसाद को राज्य स्तर पर धान फसल में तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) द्वारा कृषकों, अधिकारियों, मीडिया सेल को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गयी।

Trending News