Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News : ताजनगरी के आर्थिक स्तर पर कमजोर 50 मेधावी छात्र-छात्राएँ बन सकेंगे इंजीनियर

जनवाद टाइम्स 15 July 2023
Agra News : ताजनगरी के आर्थिक स्तर पर कमजोर 50 मेधावी छात्र-छात्राएँ बन सकेंगे इंजीनियर
Share News
       

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

आगरा। ताजनगरी के आर्थिक स्तर पर कमजोर 50 मेधावी छात्र-छात्राएँ अब बीटेक की पढ़ाई कर इंजीनियर बन सकेंगे।
उल्लेखनीय है कि कौशल विकास के क्षेत्र में पंजाब स्थित भारत की पहली लैमरिन टेक स्किल्स यूनिवर्सिटी द्वारा वैश्विक तकनीकी दिग्गजों के सहयोग से भविष्यवादी कौशल उन्मुख कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। इनके तहत अब आगरा सहित देशभर के आर्थिक स्तर पर कमजोर किंतु मेधावी युवा बीटेक, एमबीए और बीबीए सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। राष्ट्रीय कौशल विकास निगम छात्र- छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान कर रहा है।

IMG 20230715 WA0261
उक्त जानकारी शनिवार को संजय प्लेस स्थित अशोक कॉसमॉस मॉल के फेयरफील्ड बाय मैरियट होटल में राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के एडवाइजर और लैमरिन टेक स्किल्स यूनिवर्सिटी पंजाब के चांसलर डॉ. संदीप सिंह कौरा ने एजुकेशन फ्यूचर वन स्टॉप (ईफौस) द्वारा आयोजित कॉन्फ्रेंस में प्रदान की।
डॉ. संदीप सिंह कौरा ने स्पष्ट किया कि अगर बच्चा मेधावी है, क्वालीफाई कर रहा है और उच्च शिक्षा पाना चाहता है तब उसके माता-पिता को धन की चिंता करने की जरूरत नहीं है। राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के सहयोग से लैमरिन टेक स्किल्स यूनिवर्सिटी छात्र को बिना किसी सिक्योरिटी या गारंटी के स्किल लोन प्रदान करेगी। उसको भोजन, कपड़े, शूज, बैग, बुक्स आदि की भी सुविधा प्रदान की जाएगी। वह पढ़ाई पूर्ण करने के बाद चार साल में जॉब पाकर लोन चुका सकता है।
उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों से युवाओं के कौशल को वैश्विक स्तर पर निखारने और रोजगार के योग्य बनाने में मदद मिलेगी।

Agra News : ताजनगरी के आर्थिक स्तर पर कमजोर 50 मेधावी छात्र-छात्राएँ बन सकेंगे इंजीनियर
उन्होंने बताया कि हमारा उद्देश्य भारत को कौशल आधारित कार्यबल में वैश्विक पहचान दिलाना, वैश्विक तकनीकी दिग्गजों के साथ मिलकर विभिन्न कार्यक्रम तैयार करना, प्रमुख उद्योग विशेषज्ञों, अभ्यासकर्ताओं और शिक्षाविदों द्वारा निर्देशित पाठ्यक्रम तैयार करना और छात्रों को कौशल आधारित पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण के माध्यम से तैयार करके उद्योगों के लिए तैयार करना है ।
इन उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए लैमरिन टेक स्किल्स यूनिवर्सिटी पंजाब ने आईबीएम के साथ मिलकर कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग में बी.टेक, एनसिस के सहयोग से डिजाइन और विनिर्माण में विशेषज्ञता के साथ बी.टेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग में नौकरी उन्मुख कौशल कार्यक्रम सफलतापूर्वक शुरू किया है। साथ ही, लॉजिस्टिक्स स्किल सेक्टर काउन्सिल के साथ बीबीए (लॉजिस्टिक्स), एचटीएमआई के साथ होटल मैनेजमेंट कोर्स और कनाडा के अंतरराष्ट्रीय कॉरपोरेट्स के साथ एमबीए (रियलएस्टेट) भी शुरू किया गया है।
आईबीएम के एडवाइजर एंड हेड (प्रोग्राम डेवलपमेंट) संजीव मेहता ने बताया कि पाठ्यक्रम की अवधि के दौरान आईबीएम इंडस्ट्री के प्रोफेशनल्स प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट्स में छात्रों का सहयोग करेंगे और उन्हें रियल इंडस्ट्री का एक्सपोज़र पढाई के साथ-साथ मिलेगा।

Agra News : ताजनगरी के आर्थिक स्तर पर कमजोर 50 मेधावी छात्र-छात्राएँ बन सकेंगे इंजीनियर
एलटीएसयू के रजिस्ट्रार प्रोफेसर बीएस सत्याल ने राष्ट्रीयकौशल विकास निगम के साथ एलटीएसयू के सहयोग के बारे में विस्तार से बताया।
ईफौस डॉट इन के संस्थापक सचिन जैन ने उल्लेख किया कि 15+ राज्यों के 300+ चयनित उम्मीदवारों ने यूनिवर्सिटी परिसर में जाकर बिना किसी गारंटी के 4-5 घंटे की प्रक्रिया के अंदर प्रवेश पत्र और लोन को स्वीकृत किया है।
सेमिनार में यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के डीन डॉ. एचपीएस धामी भी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति बालिका इंटर कालेज मे छात्राओं को इंटर की पढ़ाई जेई व नीट की तैयारी निशुल्क 
Next: Bihar News कनाडा से आए दंपत्ति ने बेतिया से बच्चे को गोद लिया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260609-WA0057
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0061
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0018
  • Breaking News
  • Bihar
  • Health
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0036
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजद का धरना-प्रदर्शन, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाई आवाज

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय
  • Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
  • Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
  • Bihar News: राजापाकर में राजद का धरना-प्रदर्शन, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाई आवाज
  • Bihar News: प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.