Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

अम्बेडकर नगर न्यूज दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति बालिका इंटर कालेज मे छात्राओं को इंटर की पढ़ाई जेई व नीट की तैयारी निशुल्क 

जनवाद टाइम्स 15 July 2023
अम्बेडकर नगर न्यूज दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति बालिका इंटर कालेज मे छात्राओं को इंटर की पढ़ाई जेई व नीट की तैयारी निशुल्क 
Share News
       

संवाददाता पंकज कुमार

अम्बेडकर नगर जनपद के विकास खण्ड़ जहांगीरगंज में सरकार के नारी सशक्तीकरण अभियान के क्रम में जनपद का एकमात्र पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति बालिका इंटर कालेज तेन्दुआई कला बालिकाओं की गुणवत्ता परक शिक्षा में मील का पत्थर बन गया है। विद्यालय की प्रतिभावान छात्राओं को इंटर की पढ़ाई के साथ जेईई और नीट की निशुल्क तैयारी शुरू करा दी गई है।इसी के साथ यहां अब इंटरमीडिएट में विज्ञान वर्ग की भी पढ़ाई होगी।

अम्बेडकर नगर न्यूज दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति बालिका इंटर कालेज मे छात्राओं को इंटर की पढ़ाई जेई व नीट की तैयारी निशुल्क 

उल्लेखनीय है कि यहां पढ़ने वाली सभी छात्राओं को सरकार की ओर से नि:शुल्क आवासीय सुविधा के साथ नाश्ता, भोजन, पाठ्य व खेल सामग्री तथा वस्त्र निशुल्क दिया जा रहा है। समाज कल्याण विभाग की ओर से जिले में संचालित यह एकमात्र विद्यालय तेंदुआई कला स्थित जहांगीरगंज ब्लॉक मुख्यालय पर स्थापित है। विद्यालय में 480 छात्राओं के पढ़ने और रहने खाने की सुविधा है चालू सत्र में कक्षा 6 से 12 तक यहां कुल 437 छात्राएं अध्ययनरत हैं। 15 जनवरी 2009 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने इस विद्यालय की आधारशिला रखी थी जिसे स्वयं मायावती ने 9 अक्टूबर 2011 को लोकार्पित किया था तब से उसका स्वरूप दिनों दिन बदलता ही गया।
इधर योगी सरकार ने इस पर विशेष ध्यान दिया तो यह बालिका शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर बन गया। यहां कुल 7 प्रवक्ता, 8 सहायक अध्यापिका शिक्षा प्रदान कर रही हैं। इसके साथ ही आवासीय व्यवस्था के तहत एक हॉस्टल अधीक्षिका श्रीमती सूर्यमुखी, एक छात्रावास सहायिका, स्वास्थ्य की देखभाल के लिए एक फार्मासिस्ट के साथ एक कंप्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति है छात्राओं की सुरक्षा के लिए 6 सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। जिनमें 2 सुरक्षाकर्मी मुख्य द्वार पर तथा एक महिला सुरक्षा कर्मी की हॉस्टल में 24 घंटे तैनाती रहती है। 40 कमरों वाले हॉस्टल में प्रत्येक छात्रा को एक बेड, एक अलमारी के साथ नाश्ता, भोजन और नहाने धोने का उत्तम प्रबंध है।

अम्बेडकर नगर न्यूज दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति बालिका इंटर कालेज मे छात्राओं को इंटर की पढ़ाई जेई व नीट की तैयारी निशुल्क 
प्रधानाचार्या रीता देवी ने बताया कि वर्तमान सत्र में यहां इंटर विज्ञान वर्ग की पढ़ाई शुरू करा दी गई है। यही नहीं यहां अध्ययनरत योग्य छात्राओं को जेईई और नीट की तैयारी की निःशुल्क व्यवस्था दी जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके लिए बीते 10 मई को आयोजित प्रवेश परीक्षा में हाई स्कूल की परीक्षा दे चुकी 24 छात्राएं शामिल हुई थी। जिनमें से अंकिता प्रजापति, आशु कुमारी, मोहिनी निषाद, काजल निषाद, सोनम कुमारी, वंदना, अंबाला वर्मा, अंतिमा, खुशी मौर्या, लक्ष्मी, नैना, अंजलि, अंशिका, दीप्ति गुप्ता, छवि त्रिपाठी आदि छात्राएं चयनित हुई हैं। इनमें से 12 छात्राएं अध्ययन के लिए मिर्जापुर जनपद के मड़िहान स्थित राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय भेज दी गई हैं यहां उन सभी को इंटर की पढ़ाई के साथ जेईई और नीट की निशुल्क तैयारी कराई जाएगी।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :वृहद वृक्षारोपण अंतर्गत पौधों का हुआ निशुल्क वितरण
Next: Agra News : ताजनगरी के आर्थिक स्तर पर कमजोर 50 मेधावी छात्र-छात्राएँ बन सकेंगे इंजीनियर

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.