Bihar News कनाडा से आए दंपत्ति ने बेतिया से बच्चे को गोद लिया

Bihar News कनाडा से आए दंपत्ति ने बेतिया से बच्चे को गोद लिया
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

शहर के बानुछापर स्थित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान की चर्चा वैश्विक स्तर पर हो रही है। यहां रह रहे मासूम बच्चों को कई देशी एवं विदेशी दंपतियों ने गोद लिया है। इसी कड़ी में कनाडा के दंपत्ति Mr.Eric Norman dueck & Mrs.Autumn Lee Serrai dueck ने अपने संतान के रूप में 3.5 साल के बालक को गोद लिया। बच्चे को पाकर कनाडा के दंपत्ति के खुशियों का ठिकाना नहीं रहा।Bihar News कनाडा से आए दंपत्ति ने बेतिया से बच्चे को गोद लिया

मौके पर उपस्थित अनिल कुमार, डी0डी0सी0, राजीव कुमार सिंह ए0डी0एम0, विनोद कुमार एस0डी0एम0, पश्चिम चंपारण बच्चे के उज्जवल भविष्य की कामना किए।

संस्थान में बच्चों को गोद देते समय केक काटकर जन्मदिन मनाते हुए खुशी मनाई जाती है और उज्जवल भविष्य की कामना किया जाता है। इस बालक का भी दत्तक ग्रहण इसी प्रकार मनाया गया. डीडीसी ने बालक का दत्तक ग्रहण आदेश एवं जन्म प्रमाण पत्र को सौंप दिया।Bihar News कनाडा से आए दंपत्ति ने बेतिया से बच्चे को गोद लिया

सहायक निदेशक अभय कुमार ने बताया कि इस बच्चियों को गोद देने के बाद अब तक 16 बच्चे देश के बाहर के दंपतियों के द्वारा गोद लिया गया। 2018 से अब तक कुल 35 बच्चे देश एवं विदेश के दंपतियों द्वारा गोद लिए गए हैं।

Trending News