Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: सरकारी कर्मचारी उड़ा रहे सरकार के आदेश की धज्जियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2021
IMG-20210423-WA0007
Share News
       

बाह: कस्बा बाह में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है।पुलिस और प्रशासन कोविड गाइड लाइन का पालन न करने वालों पर कार्यवाही करने के साथ लोगों को जागरुक भी कर रहा है लेकिन सरकार के आदेशों की धज्जियाँ सरकारी कर्मचारी ही उड़ा रहे हैं।ऐसे नजारे बाह के डाकखाने में आम तौर पर देखे जा सकते हैं जब डाकखाने के कर्मचारी बढ़ते संक्रमण के बाद भी अपनी मनमर्जी करने पर उतारू हैं।डाक खाने के कर्मचारी लापरवाही बरतकर न सिर्फ सरकार के आदेश की अवहेलना कर रहे हैं बल्कि डाकखाने में आने वाले लोगों का जीवन भी खतरे में डाल रहे हैं।

IMG 20210423 WA0006

बिना मास्क डाक कर्मी

विदित हो कि कस्बा में पिछले कुछ दिनों में कोरोना संक्रमण तेजी से फैला है ऐसे में सरकारी कर्मचारियों द्वारा बरती जा रही लापरवाही कस्बा के लिए किसी खतरे की घंटी से कम नहीं है।

IMG 20210423 WA0008

बिना मास्क डाक कर्मी

सोचने वाली बात यह है कि जब सरकार के आदेशों को सरकार के ही कर्मचारी नहीं मानेंगे तो फिर आम लोगों से आदेशों के पालन करने की उम्मीद करना बेमानी होगा।

डाकखाने में रहता है दलालों का बोलबाला:

कस्बा का डाकखाना लोगों की सुविधाओं के लिए खोला गया था जहाँ लोगों को फिक्स डिपॉजिट, जमा,निकासी,बचत की योजनाएं किसान विकास पत्र,NSC, सुकन्या योजना,RD, डाक भेजने प्राप्त करने जैसी सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं जिन्हें उपभोक्ता स्वयं करा सकते हैं लेकिन आजकल इस डाकखाना में दलाल और लपकों का बोल बाला है और दलालों के बिना डाकखाना में उपभोक्ता न तो बचत खाता खुलवा सकते हैं और न ही निकाल सकते हैं और न ही बचत की किसी योजना के अंतर्गत खाता खुलवा सकते हैं।

IMG 20210423 WA0007

बिना मास्क पोस्टमास्टर और उनके पास खड़ा लपका

किसी भी योजना का लाभ लेने के लिए यहाँ दलाल सक्रिय हैं और डाककर्मी भी उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए,कार्य कराने के लिए दलालों से मिलने की सलाह देते हैं।पहले भी बाह के डाकखाना के कर्मचारी सुर्खियों में रह चुके हैं जब आधार कार्ड बनवाने के नाम पर धांधली करने के वीडियो सोशल मीडिया आदि में जमकर वायरल हुए थे।आजकल डाकखाना में लपकों और दलालों को आप डाकखाना में डाककर्मियों के साथ बैठे हुए देख सकते हैं जहाँ आम उपभोक्ता का काम मुश्किलों के बाद भी नहीं होता है वहीं ये दलाल चंद मिनटों में ही काम करा देते हैं।

Post navigation

Previous: Agra News: बाह में शुक्रवार को मिले दस कोरोना पॉजिटिव
Next: आजमगढ़ न्यूज़: अपने पूरे परिवार के साथ दिन-रात मरीजों की सेवा में लग डाॅ0 लालचंद

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026
IMG-20260422-WA0107
  • Etawah

Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026

Latest News

  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Etawah News : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, तीन गंभीर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.