Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

आजमगढ़ न्यूज़: अपने पूरे परिवार के साथ दिन-रात मरीजों की सेवा में लग डाॅ0 लालचंद

जनवाद टाइम्स 23 April 2021
IMG-20210423-WA0036
Share News
       

संवाददाता-नूर मोहम्मद

अतरौलिया। क्षेत्र के लोगो के लिए वरदान साबित हो रहे डॉ लालचंद। कहा जाता है कि डॉक्टर भगवान का दूसरा रूप होते हैं इस कहावत को अतरौलिया के डॉक्टर डॉ लालचंद ने साबित करके दिखा दिया। कॅरोना महामारी में जहां अधिकांश डॉक्टर खुद को सुरक्षित रखने के लिए मरीजों को देखना बंद कर दिए वहीं डॉ लालचंद ने क्षेत्रीय जनता को असहाय नहीं छोड़ा खाश तौर पे उस समय जब अतरौलिया बाजार में डायरिया ने अपना पैर जमाना शुरू किया और बड़ी संख्या में लोग पलटी और दस्त से ग्रसित होने लगे ।ऐसे में डॉक्टर लालचंद निषाद लोगों के लिए भगवान साबित हुए डॉक्टर लालचंद अपने पूरे परिवार के साथ दिन-रात मरीजों की सेवा में लग गए। जिनके पास पैसा था उनका भी इलाज हुआ जिनके पास पैसा नहीं था उनका भी इलाज हुआ ,उन्होंने मात्र दवा की लागत मूल्य पर ही मरीजों को उपचार देना शुरू कर दिए और अपनी फीस के नाम पर कुछ नहीं रखा बल्कि जो असहाय गरीब थे उनका मुफ्त इलाज भी किया। डॉक्टर लालचंद की इस नेक कार्य की चर्चा लोगों में खूब है ।लोग उन्हें बाजार का वरदान बता रहे हैं।कॅरोना महामारी से जहाँ लोग भयभीत हुए है वही डॉ लालचंद दिन रात मरीजो की सेवा में लगे है।डॉ लालचंद ने बताया कि गरीब लोगों की सेवा करना ही एक डॉ का धर्म होता है।इस महामारी में अगर हम किसी का इलाज पैसे के लिए नही करेंगे तो गरीब की उम्मीद ही टूट जाएगी,यहाँ पर प्रतिदिन 50 लोगो का इलाज किया जा रहा और लोग ठीक भी हो रहे है।एक डॉ का कर्तव्य ही होता है मरीज को ठीक करना,ठीक होने के बाद गरीबों द्वारा जो उचित पैसा दिया जा रहा उसे लिया जा रहा है,जिसके पास पैसे नही है उनका भी इलाज मेरे द्वारा किया जा रहा। कॅरोना से बचने के लिए लोगो को अधिक से अधिक जागरूक भी किया जा रहा है।

Post navigation

Previous: Agra News: सरकारी कर्मचारी उड़ा रहे सरकार के आदेश की धज्जियाँ
Next: Bihar News: परसा बाजार मे लाउडस्पीकर के माध्यम बीडीओ ने लोगो को किया जागरूक।

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026
IMG-20260422-WA0107
  • Etawah

Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026

Latest News

  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Etawah News : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, तीन गंभीर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.