Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह

WhatsApp Image 2026-06-09 at 11.24.08 AM
Share News

संवाददाता :विशाल बाबू

इटावा। 4 यूपी बटालियन एनसीसी, इटावा के अंतर्गत अमनीव विजन स्कूल में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC-03) का मंगलवार को एनसीसी निदेशालय लखनऊ के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) मेजर जनरल गौरव गौतम, विशिष्ट सेवा मेडल ने औपचारिक निरीक्षण किया। उनके आगमन पर एनसीसी अधिकारियों, विद्यालय प्रबंधन तथा कैडेट्स द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।

WhatsApp Image 2026 06 09 at 11.24.05 AM

निरीक्षण के दौरान मेजर जनरल गौरव गौतम ने शिविर में संचालित विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों, परेड, ड्रिल, हथियार प्रशिक्षण, व्यक्तित्व विकास कार्यक्रमों तथा सामाजिक जागरूकता गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने कैडेट्स से संवाद करते हुए अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा की भावना को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं को न केवल सैन्य प्रशिक्षण प्रदान करती है, बल्कि उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कैडेट्स को अपने लक्ष्य निर्धारित कर कठिन परिश्रम के माध्यम से सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

WhatsApp Image 2026 06 09 at 11.24.09 AM

इस अवसर पर आयोजित संबोधन में एडीजी ने कहा कि देश के युवाओं में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक उत्तरदायित्व और नेतृत्व क्षमता का विकास एनसीसी का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने शिविर के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने एडीजी को शिविर की गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी भी दी। निरीक्षण के उपरांत मेजर जनरल गौरव गौतम ने कैडेट्स के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी, विद्यालय प्रबंधन, प्रशिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में कैडेट्स उपस्थित रहे।

Trending News