संवाददाता: रेनू
मेरठ जिले में 30 मई को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मेरठ व पुलिस अधीक्षक देहात जनपद मेरठ व क्षेत्राधिकारी सरधना के कुशल निर्देशन मे थाना सरधना पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर 29 मई को देवी मन्दिर कस्बा सरधना से अभियुक्त श्रीकान्त पुत्र चुन्नीलाल निवासी ग्राम समसपुर सुरानी थाना सरधना जनपद मेरठ को एक छुरा के साथ समय 07:45 बजे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त श्रीकान्त उपरोक्त के विरूद्ध मुकदमा अपराध संख्या 290/2021 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना सरधना पर पंजीकृत किया गया । अभियुक्त श्रीकान्त पुत्र चुन्नीलाल निवासी ग्राम समसपुर सुरानी थाना सरधना जनपद मेरठ को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
श्रीकान्त पुत्र चुन्नीलाल निवासी ग्राम समसपुर सुरानी थाना सरधना जनपद मेरठ।
गिरफ्तार करने वाली टीमः-
रतीभान सिंह थाना सरधना, अंकित कुमार थाना सरधना