Agra News: चुनावी रंजिश के चलते प्रसपा जिला अध्यक्ष धारा सिंह को मारी गोली, हॉस्पिटल में चल रहा इलाज

IMG-20210530-WA0057
Share News

आगरा संवाददाता

आगरा। ताजगंज थाना क्षेत्र में उस समय हड़कम मच गया जब प्रसपा जिलाध्यक्ष धारा सिंह यादव को गोली मार दी गयी। घायल अवस्था में प्रसपा जिला अध्यक्ष दारा सिंह यादव को शहीद नगर स्थित राकेश मोहनिया में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। ताजगंज थाना क्षेत्र में हुए इस विवाद और गोली कांड का वीडियो भी तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इस घटना की जानकारी होते ही पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया। घटना ताजगंज थाना क्षेत्र के गढ़ी नवलिया की है। बताया जाता है कि चुनावी रंजिश में दो पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और फायरिंग हुई। प्रसपा जिला अध्यक्ष धारासिंह यादव को गोली लगी। क्षेत्र में हुए इस गोलीकांड में कुछ और लोग भी घायल बताए जा रहे हैं। इस गोलीकांड का पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजपाल यादव पर आरोप लगाए जा रहे है। इस घटनाक्रम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक बंदूक लहराता हुआ दिखाई दे रहा है और कुछ सेकंड बाद ही उसने सीधे फायर कर दिया। इस गोलीकांड की सूचना मिलने के बाद क्षेत्रीय पुलिस और पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

You may have missed