नए सत्र में यूपीएससी और नीट की निशुल्क कोचिंग कराएगी अभ्युदय योजना, 24 जून तक करें आवेदन

ChatGPT Image Jun 1, 2026, 11_18_34 PM
Share News

ब्यूरो संवाददाता
इटावा। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के नए सत्र (2026-27) का शुभारंभ हो गया है। योजना के अंतर्गत यूपीएससी, यूपीपीसीएस एवं नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अभ्यर्थियों को निशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी। योजना का लाभ सभी जाति एवं आय वर्ग के अभ्यर्थियों को बिना किसी शुल्क के उपलब्ध कराया जाता है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी संध्या रानी बघेल ने बताया कि इच्छुक छात्र-छात्राएं आवेदन पत्र जिला समाज कल्याण कार्यालय, राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) इटावा तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सैफई से प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 24 जून 2026 निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि पिछले सत्र में जनपद के 20 से अधिक अभ्यर्थियों ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की थी। विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा संचालित कोचिंग कक्षाएं 1 जुलाई 2026 से जीआईसी इटावा एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सैफई में प्रारंभ होंगी।

सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए स्नातक अंतिम वर्ष में अध्ययनरत अथवा स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे, जबकि नीट के लिए विज्ञान वर्ग के 12वीं में अध्ययनरत या 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 7017544033 एवं 9557509437 पर संपर्क कर सकते हैं।

Trending News