Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर प्रखंड कार्यालय में जनता दरबार आयोजित, नल-जल और आवास योजना से जुड़ी शिकायतों के समाधान के निर्देश

जनवाद टाइम्स 1 June 2026
IMG-20260601-WA0054
Share News
       

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार

राजापाकड़ – वैशाली 

वैशाली जिले के राजापाकर प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आम लोगों की विभिन्न समस्याओं को सुना गया तथा उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

IMG 20260601 WA0054

इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि जनता दरबार में प्राप्त अधिकांश शिकायतें नल-जल योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित थीं। सभी आवेदनों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मियों को समस्याओं के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया गया है।

बीडीओ ने जानकारी दी कि 2 जून 2026 को प्रखंड क्षेत्र की रामपुर रत्नाकर उर्फ सरसई पंचायत स्थित राजकीय मध्य विद्यालय फतेहपुर फुलवरिया तथा मीरपुर पतार पंचायत स्थित करणपुरा हाई स्कूल परिसर में विशेष सहयोग शिविर आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने दोनों पंचायतों के लोगों से शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराने की अपील की। शिविर में सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहेंगे और प्राप्त शिकायतों को आवेदन के माध्यम से स्वीकार किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, प्राप्त समस्याओं का समाधान 30 दिनों के भीतर करने का प्रयास किया जाएगा तथा अगले शिविर में संबंधित आवेदकों को कार्रवाई की जानकारी दी जाएगी।

प्रखंड प्रशासन ने सभी विभागीय अधिकारियों और कर्मियों को समय पर शिविर में उपस्थित रहने तथा आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। शिविर में विभिन्न विभागों के अलग-अलग स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहेंगे।

Post navigation

Previous: Bihar News: नगर निगम के शेष सैरातों की बंदोबस्ती के लिए 2, 3 और 5 जून को होगी खुली बोली, महापौर ने दी जानकारी
Next: नए सत्र में यूपीएससी और नीट की निशुल्क कोचिंग कराएगी अभ्युदय योजना, 24 जून तक करें आवेदन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260721-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया

जनवाद टाइम्स 21 July 2026
IMG-20260721-WA0017
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार न्यूज़: पश्चिम चंपारण में रेलवे पुल पर घायल मिला फिशिंग कैट, रेस्क्यू के दौरान दो वनकर्मी घायल

जनवाद टाइम्स 21 July 2026
IMG-20260721-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार न्यूज़: बेतिया के निजी क्लीनिक में नर्स का शव मिलने से सनसनी, हत्या का आरोप; पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच

जनवाद टाइम्स 21 July 2026
IMG-20260721-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज़: केसीआई विद्यालय के स्थापना के 15 वर्ष पूर्ण होने पर सत्यनारायण भगवान की पूजा, हाईटेक कार्यालय एवं स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन

जनवाद टाइम्स 21 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • बिहार न्यूज़: पश्चिम चंपारण में रेलवे पुल पर घायल मिला फिशिंग कैट, रेस्क्यू के दौरान दो वनकर्मी घायल
  • बिहार न्यूज़: बेतिया के निजी क्लीनिक में नर्स का शव मिलने से सनसनी, हत्या का आरोप; पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच
  • बिहार न्यूज़: केसीआई विद्यालय के स्थापना के 15 वर्ष पूर्ण होने पर सत्यनारायण भगवान की पूजा, हाईटेक कार्यालय एवं स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन
  • बिहार न्यूज़: पंचायत स्तरीय सहयोग शिविर में विभिन्न समस्याओं का हुआ समाधान, कई आवेदनों का मौके पर निष्पादन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.